For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-बांग्लादेश सीरीज के दूसरे टेस्ट में उपस्थित हो सकते हैं पीएम मोदी और शेख हसीना

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बिजी है। शानदार प्रदर्शन कर रहा भारत 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है और 19 अक्टूबर से सीरीज का तीसरा टेस्ट भी शुरू होने जा रहा है। रांची में होने वाले इस मैच को जीतकर विराट कोहली एंड कंपनी मैच मेहमानों का सूपड़ा साफ करने में कोई कोताही नहीं बरतेगी। इसके बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक और घरेलू सीरीज खेलनी है।

यह सीरीज तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की होगी। 3 नवंबर से शुरू होने वाले इस दौरे के दूसरे टेस्ट मैच में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति देखने को मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) द्वारा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष को निमंत्रण भेजा गया है। यह टेस्ट 22 नवंबर 2019 से शुरू होगा। सौरव गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद, कुछ और दिलचस्प नाम भी इस सूची में शामिल हो सकते हैं।

अतीत में, इस तरह की हाई प्रोफाइल उपस्थिति 2011 विश्व कप में मोहाली में हुई थी जब भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था। तब मैच के दौरान स्टेडियम में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पाकिस्तान के समकक्ष यूसुफ रजा गिलानी की उपस्थिति देखी गई थी। भारत उस महत्वपूर्ण मुकाबले में विजयी साबित हुआ था।

बता दें कि सीरीज का दूसरा टेस्ट उसी तारीख को निर्धारित किया गया है जिस दिन जगमोहन डालमिया मेमोरियल लेक्चर होगा और गांगुली इस अवसर पर स्पीच भी देंगे। इसके अलावा नव निर्मित इनडोर प्रशिक्षण सुविधा का उद्घाटन भी देखा जा सकेगा।

टीम इंडिया इस समय जबरदस्त फॉर्म में दिख रही है और घर में लगातार 11 वीं टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने वाला टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई है। उन्होंने अपने पिछले 32 मुकाबलों में से 25 में जीत और केवल एक में हार हासिल की है जो 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। विराट कोहली एंड कंपनी आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भी टॉप कर रही है जबकि बांग्लादेश अभी भी टेस्ट लीग में अपना खाता खोलने का इंतजार कर रही है।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 17:16 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+