नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का पहला सुपरफोर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, और रोहित शर्मा का यह फैसला सही भी साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की पारी को 173 रन पर ही समेट दिया। वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह जडेजा को मौका मिला था जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए और भुवी और बुमराह ने भी कमाल की गेंदबाजी की। इसके बाद बारी थी भारतीय बल्लेबाजों की जिन्होंने एक बार फिर दमदार शुरुआत दी और धवन ने धमाकेदार पारी खेली हालांकि वो 40 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रोहित शर्मा ने कमाल की इनिंग खेली और 83 रन नाबाद बनाए वहीं धोनी ने भी 33 रन बनाए। इसी के साथ भारत ने सुपरफोर के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विके से करारी शिकस्त दी।
breaking: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, रोहित शर्मा ने खेली 83 रनों की नाबाद पारी
33 रन बनाकर धोनी आउट, क्या शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने
क्या धोनी छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाएंगे
जीत से महज 10 रन दूर भारतीय टीम
धोनी-रोहित के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है, भारत जीत से महज 15 रन दूर
भारत जीत से महज कुछ और रन दूर
भारत को अब जीत के लिए बस 50 रनों की दरकार है
एमएस धोनी आए हैं बल्लेबाजी करने के लिए। दिनेश कार्तिक नहीं आए हैं
106 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, रायडू 13 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत ने छुआ 100 रनों का आंकड़ा
धीरे-धीरे कप्तान रोहित शर्मा मुकाबले को जीतने के लिए बढ़ते हुए
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89 रन एक विकेट के नुकसान पर
61 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, धवन 40 रन बनाकर आउट
भारत ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा, अच्छी लय में रोहित-धवन
भारत की संभली हुई शुरुआत, बिना विकेट गंवाए 7 ओवर में बनाया 34 रन
धवन ने पारी का पहला छक्का लगाया. बाउंसर को पुल कर बाहर भेजा. सुपर शॉट
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27 रन बिना किसी नुकसान के
भारत की अच्छी शुरुआत
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15 रन बिना किसी नुकसान के
रोहित शर्मा-धवन ने किया भारतीय पारी का आगाज, 174 रनों का हैं लक्ष्य
173 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, भारत को जीत के लिए मिला 174 रनों का लक्ष्य
बुमराह ने बांग्लादेश को दिया नौवां झटका, मेहदी हसन 42 रन बनाकर आउट
167 के स्कोर पर बांग्लादेश को लगा आठवां झटका, भुवी ने झटका मुर्तजा का विकेट
बांग्लादेश की पारी के अब अाखिरी पांच ओवर बचे हैं. एक वक्त था जब लग रहा था कि यह टीम अपने कोटे के 50 ओवर नहीं खेल पाएगी लेकिन तारीफ करनी होगी मेहिंदी हसन और कप्तान मशरफे मुर्तजा की
45 ओवर में बांग्लादेश ने छुआ 150 रनों का आंकड़ा
मेंहिदी हसन 36 गेंदों पर 26 रन बना चुके हैं और इसी के साथ वह इस पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
भारत जल्द ही बांग्लादेश की पारी को समाप्त करना चाहेगा।
40 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 132 रन 7 विकेट के नुकसान पर
जडेजा ने 4 विकेट झटककर बिखेरी बांग्लादेश की पारी, 101 के स्कोर पर लगा सातवां झटका
101 के स्कोर पर भुवी ने बांग्लादेश को दिया छठां झटका, महमुदुल्लाह 25 रन बनाकर आउट
बांग्लादेश ने छुआ 100 रनों का आंकड़ा
30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 90 रन 5 विकेट के नुकसान पर
एशिया कप में सुपर फोर का एक और मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 85 रन बना लिए हैं.
25 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 78 रन 5 विकेट पर
बहरहाल बांग्लादेश के लिए इस निराशाजनक माहौल में महमूदुल्ला ने थोड़े हाथ खोले और चहल की गेंद को डीप मिड विकेट में चौके के लिए जड़ा
हार्दिक पांड्या की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करने का फैसला अभी तक बेहद सफल साबित हुआ है
पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन में, मुशफिकर 21 रन बनाकर आउट
60 के स्कोर पर बांग्लादेश को जडेजा ने दिया चौथा झटका, मिथुन 9 रन बनाकर आउट
तीन विकेट खोकर बांग्लादेश ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा, भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार शुरुआत
11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48 रन तीन विकेट के नुकसान पर
42 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा बड़ा झटका, शाकिब 17 रन बनाकर आउट
9 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 34 रन 2 विकेट पर
6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 21 रन 2 विकेट के नुकसान पर
16 के स्कोर पर बांग्लादेश को बुमराह ने दिया दूसरा झटका, नजमुल हुसैन 7 रन बनाकर आउट
5 ओवर के बाद बांग्लादेश 16 रन 1 विकेट पर, शाकिब अल हसन आए हैं बल्लेबाजी करने
बांग्लादेश को भुवनेश्वर कुमार ने दिया पहला झटका, लिटन दास 7 रन बनाकर आउट
दोनों ही तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं
पहले ओवर में बांग्लादेश ने 4 रन बनाए हैं
लिटन दास-नजमुल हुसैन कर रहे हैं बांग्लादेश की पारी का आगाज, बुमराह-भुवी पर रहेगी नजर
मैदान पर दोनों टीमें आ गई हैं, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया जा रहा है
27 मुकाबलों के बाद रवींद्र जडेजा की वनडे टीम इंड्यामें वापसी हुई
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन : लिटन दास, नजमुल हुसैन, शकिब अल हसन, मुशफिकर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, मोसादिक हुसैन, मेंहिदी हसन, मशरफे मुर्तजा, रूबेल हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान.
भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.
हार्दिक पांडया की जगह रवींद्र जडेजा को जगह मिली है.
breaking: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला
एशिया कप-2018 के सुपर-4 दौर में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत ने अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को मात दी थी तो वहीं अगले मैच में पाकिस्तान को हराया था.