Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए नामांकित

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिह धौनी इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी को दिए जाने वाले क्रिकेट के सर्वोच्च सम्मान की दौड़ में एकमात्र भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

धौनी के अलावा इस दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हासिम अमला, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक और श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा भी शामिल हैं।

क्रिकेट के इस सर्वोच्च सम्मान के अतिरिक्त अन्य आईसीसी पुरस्कारों की घोषणा 14 दिसंबर को एक टीवी शो में की जाएगी।

धौनी इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी के लिए भी हमवतन शिखर धवन और रविंद्र जडेजा के साथ नामांकित हैं।

इनके अलावा हाल ही में आईसीसी के सर्वोच्च टेस्ट हरफनमौला खिलाड़ी बने भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी की दौड़ में हैं।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने एलजी आईसीसी पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा की, जिसमें विभिन्न पुरस्कारों के लिए 12 देशों के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी के लिए पिछले वर्ष की विजेता स्टेफनी टेलर के अलावा न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स, आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, दक्षिण अफ्रीका की डेन वैन नीकर्क और इंग्लैंड की चारलोट्टे एडवर्ड्स और आन्या श्रबसोल शामिल हैं।

टेलर और बेट्स आईसीसी ट्वेंटी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में भी शामिल हैं, तथा उनके अलावा इंग्लैंड की सारा टेलर और वेस्टइंडीज की शेनेल डेले और डिएंड्रा डॉटिन भी दौड़ में हैं।

आईसीसी की 32 सदस्यीय मतदाता समिति ने यह अंतिम सूची तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए आईसीसी की पांच सदस्यीय चयन समिति के समक्ष पेश कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+