IND v BAN: जब सचिन तेंदुलकर से पहली मुलाकात पर हरभजन सिंह को हो गई गलतफहमी, जानें पूरा माजरा
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन्स में जारी ऐतिहासिक मैच में भारतीय टीम इतिहास रचने की कगार पर है। शुक्रवार को खेले गए मैच के पहले दिन काफी कुछ ऐतिहासिक रहा, जहां पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच में 5 विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज इशांत शर्मा बनें वहीं बांग्लादेश की पूरी टीम महज 106 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में लंच के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ फैब 4 नाम का शो आयोजित हुआ जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भाग लिया।
और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: पहले ही दिन बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
मैच का पहला सेशन खत्म होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सचिन तेंदुलकर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी मुलाकात के दौरान हुई गलतफहमी का खुलासा किया।

सचिन ने हरभजन सिंह के साथ पहली मुलाकात कोो किया याद
हरभजन सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया, ' मोहाली के मैदान पर हरभजन सिंह से मेरी पहली मुलाकात हुई थी, हम वहां कोई मैच खेलने के लिये पहुंचे थे। मैच से पहले नेट सेशन चल रहा था और पंजाब का यह गेंदबाज (हरभजन सिंह) मुझे स्पिन गेंद से प्रैक्टिस के लिए गेंदबाजी कर रहा था।'
गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने उस वक्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कदम नहीं रखा था और घरेलू क्रिकेट में उभरते सितारे के तौर पर खेल रहे थे।

पहली मुलाकात में हरभजन सिंह को हुई गलतफहमी
सचिन तेंदुलकर ने आगे बताया कि जब नेट्स में हम दोनों अभ्यास करने लगे तो हरभजन कई बार गेंदबाजी करने से पहले मेरे पास आते और कहते जी पाजी, और मैं हर बार उन्हें फिर से गेंदबाजी करने के लिये वापस भेज देता था।
सचिन ने बताया, 'ऐसा कई बार हुआ लेकिन मुझे समझ नहीं आया। कई सालों बाद जब हरभजन सिंह टीम इंडिया में आये तो काफी वक्त बाद इस बात का खुलासा किया कि उस पहली मुलाकात में आखिर क्या गलतफहमी हुई थी जिसकी वजह से हरभजन बार-बार मेरे पास आ रहे थे।'
हरभजन सिंह ने बताया कि जब मैं टीम में रेगुलर सदस्य बन गया तब समझ आया कि उस वक्त क्या गलतफहमी हो गई थी।

हरभजन ने कहा आखिर क्या हुई थी गलतफहमी
हरभजन ने कहा,' उस दिन मुझे लगा कि सचिन पाजी मुझे बुला रहे हैं इसलिये मैं उनके पास पहुंच जाता था, बाद में समझ आया कि वह मुझे अपने पास नहीं बुलाते थे बल्कि बल्लेबाजी के लिये अपना गार्ड लेने से पहले अपना हेलमेट ठीक करते थे और उसके लिये वह जोर से अपना सिर झटकते थे। यह उनकी आदत थी। मुझे इस बारे में पता नहीं था लेकिन जब पाजी को रेगुलर देखा तो सब समझ आ गया।'
सचिन ने बताया कि जब भज्जी टीम इंडिया के रेग्युलर मेंबर बन गए थे वह मुझसे भी खुलने लगे थे और उन्होंने एक दिन फिर उस लम्हे को याद कर बताया था कि आखिर वह क्यों बार-बार बोलिंग करने से पहले सचिन के पास आ रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
