भारत बनाम बांग्लादेश: क्या वो होगा जो इंडिया सोच रहा है?

नई दिल्ली। आज चैंपियंस ट्राफी का दूसरा सेमीफाइनल है, आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है, मैच जीतने वाली टीम ही पाकिस्तान के साथ फाइनल खेलेगी।

पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के कारण ये टूर्नामेंट एशिया वालों के लिए काफी रोचक हो गया और इसी कारण सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट प्रेमी ऊपर वाले से दुआएं मांग रहा है आज का मैच जीतकर टीम इंडिया एक बार फिर से पाकिस्तान को हराए।

उम्मीदों और भावनाओं का सैलाब चरम पर

उम्मीदों और भावनाओं का सैलाब चरम पर

जाहिर है उम्मीदों और भावनाओं का सैलाब चरम स्थिति में हैं और ये उफान इधर भी है और उधर यानी की सीमा पार भी है, फिलहाल दोनों ही देशों की भिड़ंत होगी तब, जब विराट कोहली की सेना आज बांग्लादेश को हरा पाएगी।

डर्टी माइंड गेम

डर्टी माइंड गेम

वो बांग्लादेश जिसने इंडिया के खिलाफ डर्टी माइंड गेम खेल रखा है, हालांकि कागज पर बांग्लादेश कहीं भी भारत के आगे टिकता नहीं है लेकिन इंडिया उसे हल्के में लेना नहीं चाहेगा क्योंकि ये टीम अच्छे-अच्छों को फंसा देती है और इस वक्त तो उसके साथ उसकी किस्मत भी है, जिसका साक्षात उदाहरण ये ही है कि वो आज मिनी-वर्ल्डकप कहे जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेल रही है।

टीम इंडिया

टीम इंडिया

वैसे जानकारों के मुताबिक अगर कोहली की आर्मी प्लानवे में चले और वैसे ही खेल दिखाए जैसे कि क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखाया था तो बांग्लादेश आराम से हार सकता है।

बांग्लादेश

बांग्लादेश

तो वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम का मानना है कि अगर बांग्लादेश अपनी योजना और रणनीति के हिसाब से खेलता है तो वह भारत को हरा सकता है। दोनों ही टीमों का फोकस बड़े स्कोर पर होगा इसलिए आज दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों से क्रिकेट प्रेमियों को खासी उम्मीदें हैं यहीं नहीं दोनों ही टीमों को आज क्षेत्ररक्षण पर भी खासा ध्यान देना होगा क्योंकि आज जिसकी भी लचर फील्डिंग हुई, उसका पत्ता साफ हो जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश

मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश अभ्यास मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, जहां भारत ने जीत हासिल की थी। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने अच्छी गेंदबाजी की थी, फिलहाल देखते हैं कि आज के मैच में किसका सिक्का चलता है।

Story first published: Thursday, June 15, 2017, 13:30 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+