For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN : DRS मामले में ऋषभ पंत हुए फेल, धोनी को याद कर फैंस ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अरूण जेटली स्टेडियम में रविवार बांग्लादेश के खिलाफ हुए टी20 मैच में हारकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। भारत की इस हार पर जहां क्रुणाल पांड्या निशाने पर आए, जिन्होंने 18वें ओवर में मुश्फिकर रहीम का आसान एक कैच छोड़ा तो दूसरी ओर विकेटकीपर ऋषभ पंत भी एक बार फिर फैंस के गुस्से का शिकार हुए हैं। पंत का विकेट के पीछे प्रदर्शन बेहद खराब रहा जिसे देख फैंस को एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

डीआरएस में फेल

डीआरएस में फेल

दरअसल, पंत डीआरएस लेने में कमजोर साबित हुए। उनकी कुछ फैसलों के कारण भारत हार के करीब गया जिसे देख फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते दिखे। बांग्लादेश की पारी के दसवें ओवर में पंत ने 3 बड़ी गलतियां की। उस समय ओवर फेंक रहे थे युजवेंद्र चहल। इस ओवर के आखिरी गेंद पर पंत ने विकेट के पीछे सौम्य सरकार की कैच अपील की। अंपायर ने तो इसे नकार दिया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पंत से पूछा कि गेंद लगी है कि नहीं। वहीं पत ने आत्मविश्वास से डीआरएस लेने के लिए कह दिया मामला जब थर्ड अंपायर के पास गया तो रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से लगी नहीं। सरकार नाॅटआउट रहे, जिसपर रोहित ने भी माथा पकड़ लिया। इसके बाद स्टेडियम धोनी-धोनी नाम से गूंज उठा। धोनी को "धोनी रिव्यू सिस्टम" नाम भी दिया गया है। धोनी जब भी ज्यादातर डीआरएस लेते हैं तो उनका फैसला ठीक बैठता है।

ये गलतियां भी रहीं

ये गलतियां भी रहीं

पंत ने सिर्फ यहां ही गलती नहीं कि, बल्कि इसी ओवर में 2 अन्य गलतियां भी कर बैठे थे। चहल ने मैच में गजब की गेंदबाजी की। उन्‍होंने अपने पहले ओवर में केवल एक रन दिया था और 1 विकेट चटकाया। दूसरा ओवर लेकर जब वे आए तो पहली 2 गेंदों पर उन्‍होंने कोई रन नहीं दिए, लेकिन दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत के पास मु‍श्फिकुर रहीम को आउट करने का मौका था। रहीम ने हल्‍के से गेंद को लेग में पुश किया और क्रीज से निकल गए। लेकिन पंत सटीक थ्रो नहीं लगा पाए और रहीम को जीवनदान मिल गया। रहीम ही फिर नाबाद 60 रन बनाकर भारत की हार का कारण बने।

अब 7 को है मुकाबला

अब 7 को है मुकाबला

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बनाए, जिसे बांग्लादेश ने मुश्फिकर रहीम की शानदार पारी की बदाैलत आसानी से हासिल कर लिया। मैच के दाैरान भारतीय टीम की तरफ से कई खामियां दिखीं। ऋषभ पंत ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27, अपना पर्दापण मैच खेल रहे शिवम दुबे ने 1, क्रुणाल पांडया ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 और वाशिंगटन सुंदर ने पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। सीरीज का दूसरा टी 20 आई 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 4, 2019, 15:50 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+