For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsBAN T-20 : आखिर किस वजह से मिली हार, रोहित ने किया मैच के बाद खुलासा

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सबको चाैंकाते हुए भारत को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बनाए, जिसे बांग्लादेश ने मुश्फिकर रहीम की शानदार पारी की बदाैलत आसानी से हासिल कर लिया। मैच के दाैरान भारतीय टीम की तरफ से कई खामियां दिखीं। कप्तान रोहित शर्मा ने हार झेलने के बाद बयान देते हुए स्वीकार किया कि उनकी टीम शुरूआती ओवरों में ही दवाब में आ गई थी।

 डीआरएस को लेकर गलती

डीआरएस को लेकर गलती

रोहित शर्मा ने इस मैच में भारत की हार के लिए खराब फील्डिंग और गलत डीआरएस के फैसले को जिम्मेदार बताया। रोहित ने कहा, ''बांग्लादेश को जीत का श्रेय जाता है। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शुरुआत से ही हमें दबाव में रखा। यह एक रक्षात्मक स्कोर था, और हमने मैदान पर गलतियां कीं। हमारे खिलाड़ी थोड़े अनुभवहीन हैं, और वे इससे सीख सकते हैं, शायद अगली बार वो गलतियां ना दोहराएं। डीआरएस को लेकर हमारी तरफ से गलतियां हुईं। रिव्यू में हमारी ओर से गलती थी, इसके बारे में बात भी नहीं की। पहली गेंद जो उन्होंने बैकफुट पर खेली थी, हमने सोचा कि यह बाहर जा रही है। अगले फ्रंटफुट पर खेला लेकिन हम भूल गए कि कितनी छोटी गेंद थी।''

चहल की हुई तारीफ

चहल की हुई तारीफ

कप्तान रोहित ने आगे कहा कि हम मैदान पर टारगेट तक नहीं थे, लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से मुझे लगता है कि हमने एक प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। इस प्रारूप में युजवेंद्र चहल का हमेशा स्वागत किया गया। वह इस टीम के लिए महत्वपूर्ण है, और उसने दिखाया कि मध्य ओवरों में वह कितना महत्वपूर्ण है, जब बल्लेबाज सेट होते हैं। वह पूरी तरह से समझता है कि उसे क्या करने की जरूरत है और इससे कप्तान के लिए भी थोड़ा आसान हो जाता है। चहल ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।

बांग्लादेश से मिली पहली हार

बांग्लादेश से मिली पहली हार

बता दें कि इस सीरीज से विराट कोहली को आराम दिया गया है, जबकि रोहित कप्तान हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया नौंवा इंटरनेशनल टी-20 मैच था। बांग्लादेश ने पहली बार भारत को हराकर इतिहास रचा। भारत की तरफ से सिर्फ शिखर धवन ही सर्वाधिक 41 रन बना सके, जो 42 गेदों में आए। रोहित 9, केएल राहुल 15, श्रेयस अय्यर 22 रिषभ पंत 27 आैर शिवम दुबे ने 1 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम की नाबाद 60 रनों की पारी खेली।

Story first published: Monday, November 4, 2019, 9:31 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+