Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब टेस्‍ट में भी सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धोनी

जोहांसबर्ग। कल दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्‍टेडियम में टॉस के लिए उतरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सर्वाधिक मैचों में कप्‍तानी के सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। सन 2008 में कप्‍तान बनाए जाने के बाद धोनी ने 49 मैचों में टीम

इंडिया की कप्‍तानी की है, जबकि 2000 से 2005 तक कप्‍तान रहे सौरव को 49 मैचों में टीम की कप्‍तानी करने का मौका मिला।

धोनी जीत के रिकॉर्ड को लेकर पहले ही सबसे आगे हैं और वह भारत के सबसे सफल कप्‍तान हैं, उनकी कप्‍तानी में टीम इंडिया ने 26 टेस्‍ट मैच जीते हैं, जबकि सौरव की कप्‍तानी में टीम को 21 मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा सचिन के टेस्‍ट से सन्‍यास लेने के बाद टीम इंडिया का यह पहला मैच होगा।

सर्वाधिक टेस्‍ट मैचों में टीम इंडिया की कप्‍तानी करने वाले खिलाड़ी-

महेंद्र सिंह धोनी 49 टेस्‍ट (26 जीत)

सौरव गांगुली 49 टेस्‍ट (21 जीत)

मोहम्‍मद अजहरूद्दीन 47 टेस्‍ट (14 जीत)

सुनील गावस्‍कर 47 टेस्‍ट (9 जीत)

मंसूर अली खान पटौदी 40 टेस्‍ट (9 जीत)

कपिल देव 34 टेस्‍ट ( 4 जीत)

राहुल द्रविड़ 25 टेस्‍ट (8 जीत)

सचिन तेंदुलकर 25 टेस्‍ट (4 जीत)

बिशन सिंह बेदी 22 टेस्‍ट (6 जीत)

अजित वाडेकर 16 टेस्‍ट (4 जीत)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+