For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsBAN: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर बनाए 322 रन

शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 41 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम ने शनिवार को संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन 100 रनों के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।

By Brajesh Mishra

हैदराबाद। बांग्लादेश को 687 रनों का लक्ष्य देने वाली टीम इंडिया ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 41 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम ने शनिवार को संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन 100 रनों के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।


  • तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 104 ओवर में 6 विकेट खोकर 322 रन बना लिए हैं।
  • 103वें ओवर में मेंहदी हसन ने चौका जड़कर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।
  • बांग्लादेश ने 100 ओवर की समाप्ति पर कुल 303 रन बनाए। अब तक छह विकेट गिरे।

  • 83 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 261 रन था।
  • 80वें ओवर में मुश्फिकुर रहमान ने अर्धशतक जड़ा। यह उनका 16वां टेस्ट अर्धशतक है।

  • 72वें ओवर में जडेजा ने सब्बीर रहमान को 16 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। तब बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 235 रन था।

  • 63वें ओवर में शाकिब अल असन ने अपना विकेट गंवाया। वह 82 के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने कुल 103 गेंदें खेलीं और 14 चौके लगाए। उन्हें अश्विन ने आउट किया। बांग्लादेश का स्कोर यहां पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन था।

  • 35वें ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेश का चौथा विकेट महमदुल्लाह के रूप में गिरा। वह 28 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर पवेलियन लौटे। इस वक्त बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 109 रन था।

  • बांग्लादेश ने 33.2 ओवर में 100 रन पूरे किए।
  • 25 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन था।

  • उमेश यादव ने मैच में दूसरा विकेट चटकाते हुए बांग्लादेश के मोमिनुल हक को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया।
  • 25 रन बनाकर खेल रहे तमीम इकबाल को 17वें ओवर में रनआउट करके टीम इंडिया ने बड़ी सफलता हासिल की।

उमेश यादव ने दिलाई थी पहली सफलता
इसके पहले शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने से पहले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार को 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट करके उमेश यादव ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उस वक्त बांग्लादेश का स्कोर 38 रन था। टीम इंडिया ने दूसरे दिन 687 रनों का पहाड़ खड़ा किया और पारी घोषित कर दी।

टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड
कप्तान विराट कोहली ने 204 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से ऋद्धिमान साहा 106 और रवींद्र जडेजा 60 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। दोनों के बीत सातवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ लगातार तीन पारियों में 600 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई।

टीम इंडिया की ओर से मुरली विजय ने 108, चेतेश्वर पुजारा ने 83 और अजिंक्य रहाणे ने 82 का योगदान दिया। शुक्रवार को टीम इंडिया को पहला झटका अंजिंक्य रहाणे के रूप में लगा था। उस वक्त टीम का स्कोर 456 रन था। कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 222 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा

बांग्लादेश : मुश्फिकुर रहमान (कप्तान विकेटकीपर), सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, मोमिनुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल-हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, कमरुल इस्लाम रब्बी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+