For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद में केवल 'विराट' जीत ही नहीं बने 'विराट' रिकार्ड भी

भारतीय टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी 250 के स्कोर पर समेट दी।ये केवल एक जीत नहीं बल्कि रिकार्डों का मेला है।

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 208 रनों से हरा दिया।

भारतीय टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को बांग्लादेश की दूसरी पारी 250 के स्कोर पर समेट दी।ये केवल एक जीत नहीं बल्कि रिकार्डों का मेला है, जी हां इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्डों की छड़ी लगा दी है।

आइए जानते हैं एक नजर जीत के रिकार्डों पर...

अजहर को छोड़ा पीछे, गावस्कर का तोड़ा रिकॉर्ड

अजहर को छोड़ा पीछे, गावस्कर का तोड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करते ही विराट कोहली कप्तान के रूप मे 15 वां टेस्ट जीत मो. अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। अजहर की कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट मैच जीते थे। जिससे कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत हासिल करने वालों की सूची में विराट तीसरे स्थान पर आ गए,उनसे ऊपर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) और सौरव गांगुली (21 जीत) रह गए हैं।

कप्तान कोहली

कप्तान कोहली

इस मैच में कप्तान कोहली ने दोहरा शतक जड़ा, वो पिछली चार टेस्ट सीरीज से दोहरा शतक बना रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के बाद अब बांग्लादेश के गेंदबाजों को इसका स्वाद चखाया है। वह हैदराबाद में 204 रनों की पारी के साथ लगातार चार सीरीजों में 4 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन और भारत के राहुल द्रविड़ ने लगातार 3 सीरीज में 3 दोहरे शतक जड़े थे।

विश्व के दूसरे कप्तान बने विराट

विश्व के दूसरे कप्तान बने विराट

विराट कोहली ने अपने सभी चार दोहरे शतक कप्तान के रूप में ही बनाए हैं, इसलिए कोहली अब तौर कप्तान सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय और विश्व के दूसरे कप्तान बन गए हैं। विराट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन ने टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए चार दोहरे शत लगाए थे।

आर अश्विन

आर अश्विन

अश्विन इस मैच के बाद टेस्ट में सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। सबसे कम मैचों में 250 टेस्‍ट विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली के नाम था।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

विराट कोहली ने अपने दोहरे शतक के बाद किसी घरेलू सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 2016-17 के सीजन में अब तक की 15 पारियों में 1140 से अधिक रन बना लिए हैं, जबकि सहवाग ने 2004-05 में 17 पारियों में 1105 रन बनाए थे।

विराट ने जड़े सबके खिलाफ शतक

विराट ने जड़े सबके खिलाफ शतक

विराट कोहली ने अब तक जितने भी देशों के साथ टेस्ट मैच खेले हैं, उन सबके खिलाफ शतक लगाया है, ये संख्या 7 है। खास बात यह कि उन्हें अभी तक पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चंदू बोर्डे को पीछे छोड़ दिया है। पुजारा ने इस सीजन में 1605 रन बनाए हैं, जबकि बोर्डे ने 1964-65 में 1604 रन बनाए थे।

लगातार 600 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम

लगातार 600 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम

भारतीय टीम वर्ल्ड की एकमात्र ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार तीन पारियों में 600 से अधिक का स्कोर बनाया है।

18 टेस्ट मैचों में अजेय

18 टेस्ट मैचों में अजेय

कप्तान के रूप में 18 टेस्ट में अजेय रहने के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की विराट कोहली पहले ही बराबरी कर चुके थे। बांग्लादेश के खिलाफ जीत से उन्होंने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विराट ने 19 टेस्ट मैचों में अजेय रहकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा

साहा ऐसे पांचवें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं, इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (6 शतक) सबसे आगे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+