For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: कोहली सस्ते में आउट क्या हुए, रूबेल देने लगे मां-बहन की गाली

मेलबर्न। विराट कोहली टीम इंडिया का एक बहुत बड़ा नाम है, उनका दवाब विरोधी टीम के गेंदबाजों पर होना स्वाभाविक है, ऐसे में अगर कोई बॉलर उन्हें सस्ते में आउट कर दे तो निश्चित है कि वो बहुत खुश तो होगा ही लेकिन हद तब हो जाती है जब कोई गेंदबाज इतना आवेशित हो जाये कि अपना संयम ही खो दे और कोहली को ही गाली देने लगे, तो उसकी यह बात शायद ही किसी को भी गंवारा होगी।

यह गंवारा ना होने वाला रवैया आज मेलबर्न के मैदान पर तब दिखा जब बांग्लादेशी बॉलर रुबेल हुसैन ने मात्र तीन रन के स्कोर पर विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली धवन के आउट होने के बाद क्रीज पर आये थे। पारी का 17 ओवर रुबेल फेंक रहे थे। ओवर की पांचवीं बॉल को विराट कोहली ड्राइव किया, लेकिन एज लगने के बाद बॉल सीधे विकेटकीपर मुशफिक्कुर रहीम के दस्ताने में जा समाई और कोहली आउट हो गये।

कोहली का आउट होना था कि रूबेल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, वो बेहद जोश में बढ़ गये और उनका जोश अभद्र व्यवहार में तब बढ़ गया जब वो कोहली की ओर देखकर अपशब्द कहने लगे, हालांकि बांग्लादेशी टीम ने रूबेल को संभालने की कोशिश की और मामला वहीं ठंडा हो गया। टीवी कैमरे में साफ दिख रहा था कि रूबेल कोहली पर टिप्पणी किये जा रहे हैं लेकिन कोहली बिना जवाब दिये और उनकी ओर देखे बिना पवेलियन लौट गये। टीवी कमेंटरों की नजर में भी रूबेल का व्यवहार अशोभनीय और गलत था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+