Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखिए आखिरी ओवर का रोमांच और कौन-कौन बने जीत के हीरो

नयी दिल्ली। बहुत वक्त के बाद ऐसा रोमांचक क्रिकेट मैच देखा होगा। आखिरी वक्त तक पता नहीं चल पा रहा था कि मैच किसके पाले में जाएगा। एक-एक बॉल और एक-एक रन पर खेल बदल रहा था। लेकिन आखिरकार वहीं हुआ जो टीम इंडिया चाहती थी।

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बंग्लादेश को 1 रन से हराकर टी20 विश्वकप में अपनी जगह बनाने की आस कायम रखी है। इस मैच का आखिरी ओवर रौंगटे खड़े करने वाला था। आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद कप्तान धोनी ने जो फुर्ती दिखाई उसने मैच को टीम इंडिया के हाथों में डाल दिया।

अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन 9 रन ही बन पाए। धोनी ने हार्दिक पांड्या को बॉल पकड़ा दा, लेकिन पहले ही दो बॉल बॉउंड्री के बाहर चले गए। धोनी, नेहरा, विराट, रैना और युवी लगातार पांड्या को समझा रहे थे। देखिए आखिरी ओवर का रोमांच...

जीत के हीरो

आरअश्विन-अश्विन ने किफायती बॉलिंग की और बंग्लादेश को रन बनाने से रोके रखा। दो विकेट भी अश्विन के झोली में गए।
हार्दिक पांड्या-मैच के असली हीरो रहे। आखिरी की तीन बॉल में तीन विकेट लेकर मैच जीता दिया।
एमएस धोनी-कप्तान की रणनीति काम आई। जब उन्होंने पांड्या को आखिरी ओवर दिया तो लोग सवाल उठाने लगे, लेकिन पांड्या ने आखिरी तीन बॉल में तीन विकेट लेकर मैच जीत लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+