For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 618 दिन बाद वनडे मैच खेलने उतरे बेन स्टोक्स, 3 विकेट ले भारत को बैकफुट पर धकेला

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/twitter

India vs England 1st ODI Ben Stokes played first ODI match Since 2019 World Cup final took 3 wickets: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरु हुई वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 618 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की और भारत के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने विराट सेना को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है। बेन स्टोक्स ने अपना आखिरी वनडे मैच 2019 विश्व कप का फाइनल मैच खेला था, जिसके बाद वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट में टीम का हिस्सा बने लेकिन कभी निजी कारणों तो कभी ब्रेक के चलते वह वनडे टीम से लगातार बाहर चल रहे थे।

विश्व कप 2019 के फाइनल मैच में बेन स्टोक्स ने बेहद यादगार पारी खेली थी जिसके दम पर इंग्लैंड की टीम ने पहला विश्व कप जीतने का काम किया। बेन स्टोक्स इस द्विपक्षीय श्रृंखला में टेस्ट और टी20 दोनों टीमों का हिस्सा रहे हैं और अब वनडे सीरीज में अपनी टीम के लिये अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे मे कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गये 95 मैचों में 40 की औसत से 2682 रन बनाने का काम किया है और इस दौरान 3 शतक और 20 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। स्टोक्स ने इस दौरान 42 की औसत से 80 विकेट झटकने का काम भी किया। आज पुणे के मैदान पर बेन स्टोक्स ने अपनी गेंदबाजी से महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारत को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिये 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये और एक मेडन ओवर फेंका। बेन स्टोक्स ने पहले रोहित शर्मा का विकेट ले खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर शतक से 2 रन दूर शिखर धवन का विकेट भी स्टोक्स ने ही चटकाया। इसके बाद भारतीय टीम के लिये खतरनाक तरीके से बल्लेबाजी कर सकने वाले हार्दिक पांड्या का भी विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: मिचेल स्टार्क का खुलासा, बताया- IPL 2021 से क्यों वापस लिया नाम

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पिछले साल कैंसर से जूझ रहे अपने पिता की खराब तबियत के चलते वनडे मैचों से बाहर रहे थे। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 8 वनडे मैच खेलने का काम किया है जिसमें से उसे 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+