For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन का दिखा पुराना अंदाज, लेकिन 2 रन से दिग्गजों को पछाड़ने से चूके

Shikhar Dhawan misses his 18th ODI century against England in Pune ODI|वनइंडिया हिंदी

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : लंबे समय बाद शिखर धवन ने मैदान पर अपना पुराना अंदाज दिखाया है। धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का 31वां अर्धशतक रहा। हालांकि वह शतक लगाने से महज 2 रन दूर रह गए। धवन ने 106 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चाैेके तो 2 छक्के शामिल रहे। धवन ने रोहित शर्मा के साथ संभलते हुए धीमी शुरूआत की। हालांकि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद धवन ने अपने खेलने का तरीका बदलते हुए तेजी से रन बनाना शुरू कर दिए। लेकिन 39वें ओवर की पहली गेंद पर धवन बेन स्टोक्स की गेंद पर इयोन मोर्गन को कैच थमाते हुए शतक लगाने से चूक गए।

जारी रहा 2 साल पुराना सूखा

जारी रहा 2 साल पुराना सूखा

धवन के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में करीब 2 साल बाद शतक निकलने की पूरी उम्मीद दिख रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश शतक का सूखा जारी रहा। उन्होंने अपना आखिरी वनडे शतक 9 जून 2019 को लंदन के द ओवल मैदान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। जब उन्होंने 117 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदाैलत भारत मुकाबला जीत सका था। धवन के वनडे करियर यह 140वां मैच रहा।

दिग्गजों को पछाड़ने से चूके

दिग्गजों को पछाड़ने से चूके

इसके अलावा धवन 2 रन से कई दिग्गजों को शतकों के मामले में पछाड़ने से भी फिलहाल चूक गए हैं। धवन के नाम वनडे में 17 शतक हैं। वहीं आरोन फिंच, विंडीज के डेसमंड हेन्स, जैक कैलिस ने भी 17-17 शतक लगाए हैं।

'नर्वस नाइंटीज' का 5वीं बार हुए शिकार

'नर्वस नाइंटीज' का 5वीं बार हुए शिकार

बता दें कि धवन वनडे में 5वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी 5 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। इस मामले में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं, जो 16 बार 90 का स्कोर करने के बावजूद शतक लगाने से चूक गए। साैरव गांगुली 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

बता दें कि धवन भारत की तरफ से वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में चाैथे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। विराट कोहली 43 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 29 शतक लगाकर तीसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 17:18 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+