For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जीत के बाद जाधव ने क्यों कहा...विराट सर ने तो थका दिया?

अपनी मैराथन पारी के बारे में बात करते हुए जाधव ने कहा कि मैं इतना लंबा खेल सका, क्योंकि कप्तान कोहली ने हमें बताया है कि बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाता है।

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने में अहम रोल निभाने वाले केदार जाधव का जिक्र आज हर किसी की जुबां पर हैं, उनकी120 रनों की विराट पारी के बदौलत रविवार रात पुणे की धरती पर टीम इंडिया ने वो इतिहास रचा जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

इस मैच के हीरो और मैन ऑफ द मैच केदार जाधव ने कहा कि ये जीत काफी कुछ कहती है, जब आप अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे होते हैं और आपके सामने आपके मम्मी-पापा, बीवी और बेटी होते हैं तो उत्साह भी दूना होता है और उम्मीद भी, मेरे लिए ये जीत काफी अहम है, क्योंकि आज भारत जीत गया और मैं इस जीत का हिस्सा हूं।

विराट के साथ विकेट में दौड़ना आसान नहीं

अपनी मैराथन पारी के बारे में बात करते हुए जाधव ने कहा कि मैं इतना लंबा खेल सका, क्योंकि कप्तान कोहली ने हमें बताया है कि बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाता है। मैंने पहले कई मौके गंवाए हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि विराट के साथ विकेट के बीच दौड़ना कठिन है, उन्होंने तो मुझ थका दिया। लेकिन मैं इसको और बेहतर करूंगा।

जाधव ने पुणे वनडे में अपना दूसरा शतक लगाया

गौरतलब है कि केदार जाधव ने इस मैच में अपना दूसरा शतक लगाया और साथ ही वह भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। जाधव ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 65 गेंदें खेलीं। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

भारत की विराट जीत

आपको बता दें कि भारत रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा। विराट कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+