ENGvIND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में कुलदीप यादव ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ियां
मैनचेस्टर। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए पहले ही टी20 मैच में कुलदीप यादव ने अपे प्रदर्शन से अंग्रेजों को चौंका दिया। टीम इंडिया के साथ पहली बार इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने पहले ही मैच में कई रिकॉर्ड्स बना दिए। दरअसल मैनचेस्टर में हुए पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 160 का लक्ष्य दिया। लेकिन उससे पहले कुलदीप यादव अंग्रेजों पर कहर बनकर टूट पड़े।
कुलदीप ने इस मैच में पांच विकेट अपने नाम किए। एक समय में 200 के स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही इंग्लैंड की टीम कुलदीप की फिरकी का तोड़ नहीं निकाल पाई। उन्होंने अधशतक बनाने वाले जोस बटलर 69(46), एलेक्स हेल्स 8(18), कप्तान इयोन मॉर्गन 7(6), जॉनी बेयरस्टो 0(1) , जो रूट 0(1), मोइन अली 6(8) का विकेट निकाला। हालांकि इस बीच उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बना दिए।
|
भारत की तरफ से दूसरा बेस्ट फिगर
भारत की तरफ से दूसरा बेस्ट फिगर
भारत की तरफ से टी20 में अब तक केवल तीन गेंदबाज ही एक मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। कुलदीप यादव अब भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे बेस्ट टी20 फिगर वाले गेंदबाज बन गए हैं।
6/25 - युजवेंद्र चहल बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरू, 2017
5/24 - कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2018*
5/24 - भुवनेश्वर कुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2018
|
5 विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन
5 विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन
कुलदीप यादव टी20 में 5 विकेट लेने वाले पहले चाइनमैन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 21 देकर 4 विकेट कुलदीप यादव का ही रिकॉर्ड था जो उन्होंने कुछ दिन पहले आयरलैंड के खिलाफ बनाया था।
|
टी20 में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर्स में कुलदीप बेस्ट
टी20 में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर्स में कुलदीप का बेस्ट फिगर है। ये रही तीनों फॉर्मट में बेस्ट फिगर वाले गेंदबाजों की लिस्ट
टेस्टः 7-36, जॉनी वार्डली (इंग्लैंड) 1957
वनडेः 5-32, ब्रैड हॉज (ऑस्ट्रेलिया) 2005
टी20: 5-24, कुलदीप यादव (भारत) 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
