नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन काफी उलटफेर भरा रहा। इंग्लैंड ने पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने दूसरे दिन जल्द ही इंग्लैंड ने टीम को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की और 100 रन पर भारत के 5 विकेट चटका दिए थे। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया और लंबे लग रहे लक्ष्य को बिल्कुल कम कर दिया। उन्होंने शानदार 149 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने तक 9 रन बना लिए थे, लेकिन अश्विन ने कुक का विकेट चटका दिया था।
इंग्लैंड को लगा पहला झटका, अश्विन ने कुक को किया बोल्ड
274 के स्कोर पर ऑल आउट हुई भारतीय टीम, इंग्लैंड को 13 रनों की बढ़त
विराट कोहली इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं
इंग्लैंड में ये विराट कोहली का पहला शतक है. उन्होंने बेन स्टोक्स (64.4 ओवर) पर चौका लगाकर शतक पूरा किया
💯
— BCCI (@BCCI) August 2, 2018
Take a bow, #KingKohli.#TeamIndia Captain @imVkohli announces his arrival in the series. Scores his first hundred in England.#ENGvIND pic.twitter.com/mHTnDaw5Qr
कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार शतक, भारत का स्कोर 221 रन 9 विकेट के नुकसान पर
भारत को लगा नौवां झटका, ईशांत शर्मा 5 रन बनाकर आउट
182 के स्कोर पर भारत को लगा आठवां झटका, शमी 2 रन बनाकर आउट
भारत को लगा सातवां झटका, अश्विन 10 रन बनाकर एंडरसन का बने शिकार
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने टी ब्रेक तक छह विकेट पर 160 रन बना लिए हैं
कप्तान कोहली ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 152 रन 6 विकेट के नुकसान पर
भारत को लगा एक और झटका, पांड्या 22 रन बनाकर आउट
स्टुअर्ट ब्रॉड (42.2 ओवर) पर चौका लगाकर विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया
बेन स्टोक्स सबसे कम टेस्ट में 2500 रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
100 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन में, कार्तिक बिना खाता खोले हुए बोल्ड
भारत को लगा एक और झटका, रहाणे को स्टोक्स ने बनाया शिकार
कप्तान कोहली और रहाणे मैदान पर, भारत का स्कोर 100 रन तीन विकेट के नुकसान पर
लंच के बाद खेल शुरू हो गया है. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे तीन विकेट पर 76 रन से भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे
पहले सेशन का खेल खत्म हुआ. भारत ने लंच तक 21 ओवर में तीन विकेट पर 76 रन बनाए हैं. विराट कोहली नौ और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर खेल रहे हैं
सैम कुरेन एक बार फिर विकेट लेने में सफल रहे. इस बार शिखर धवन पवेलियन लौटे
लड़खड़ाई भारत की पारी, धवन भी 26 रन बनाकर आउट
भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 4 रन बनाकर हुए बोल्ड
भारत को लगा पहला झटका, मुरली विजय 20 रन बनाकर आउट
भारत ने की सधी हुई शुरुआत, 50 रन बिना किसी नुकसान के
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44 रन, बिना किसी नुकसान के
पांच ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन (मुरली विजय 09, शिखर धवन 06)
मुरली विजय और शिखर धवन करेंगे भारतीय पारी की शुरुआत, पहला ओवर जेम्स एंडरसन कर रहे हैं
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान रूट ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए
वहीं ईशांत शर्मा और उमेश यादव को मिली 1-1 सफलता
अश्विन ने झटके 4 तो मोहम्मद शमी ने झटके तीन विकेट
287 के स्कोर पर समाप्त हुई इंग्लैंड की पारी, मोहम्मद शमी ने दिलाई सफलता
अश्विन के पास 5 विकेट लेने का सुनहरा अवसर
स्टम्प्स तक जेम्स एंडरसन (0) और सैम कुरेन 24 रन बनाकर खड़े हुए थे. ये दोनों आज पारी को नौ विकेट पर 285 रन से आगे बढ़ाएंगे