For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को हराकर इंग्लैंड ने इसे बनाया यादगार

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 31 रनों से करारी शिकस्त देते हुए अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना लिया है। गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 287 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जवाब में 274 रन बनाए जिसमें कोहली की शानदार 149 रनों की पारी भी शामिल थी। ऐसे में इंग्लैंड को इस मुकाबले में 13 रनों की पहले से ही बढ़त मिल गई थी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 180 रन बनाए जिसके जवाब में भारत को 194 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। खेल के तीसरे दिन भारत ने 110 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे, लेकिन चौथे दिन भारतीय पारी 52 रन ही बना सकी । जिसमें कोहली ने शानदार अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 31 रनों से पहला टेस्ट मुकाबला हरा दिया है।  इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया कमालः इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहली इनिंग में जब भारत बल्लेबाजी करने उतरी तो इंग्लैंड के यंग स्टार सैम करन ने 4 विकेट झटककर भारत की कमर तोड़ दी, वहीं ब्रॉड और स्टोक्स ने भी भारत के किसी भी बल्लेबाज को कोहली के अलावा ज्यादा देर तक मैदान में टिकने नहीं दिया। वहीं दूसरी इंनिंग में जब इंग्लैंड ने 194 रनों का लक्ष्य दिया तो इंग्लैंड के आलराउंडर स्टोक्स ने 4 विकेट झटककर एक बार फिर भारत को झटका दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 31 रनों से करारी शिकस्त देते हुए अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना लिया है। गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 287 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जवाब में 274 रन बनाए जिसमें कोहली की शानदार 149 रनों की पारी भी शामिल थी। ऐसे में इंग्लैंड को इस मुकाबले में 13 रनों की पहले से ही बढ़त मिल गई थी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 180 रन बनाए जिसके जवाब में भारत को 194 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। खेल के तीसरे दिन भारत ने 110 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे, लेकिन चौथे दिन भारतीय पारी 52 रन ही बना सकी । जिसमें कोहली ने शानदार अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 31 रनों से पहला टेस्ट मुकाबला हरा दिया है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया कमालः इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहली इनिंग में जब भारत बल्लेबाजी करने उतरी तो इंग्लैंड के यंग स्टार सैम करन ने 4 विकेट झटककर भारत की कमर तोड़ दी, वहीं ब्रॉड और स्टोक्स ने भी भारत के किसी भी बल्लेबाज को कोहली के अलावा ज्यादा देर तक मैदान में टिकने नहीं दिया। वहीं दूसरी इंनिंग में जब इंग्लैंड ने 194 रनों का लक्ष्य दिया तो इंग्लैंड के आलराउंडर स्टोक्स ने 4 विकेट झटककर एक बार फिर भारत को झटका दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

05:03 PM

162 पर सिमटी भारतीय पारी, इंग्लैंड ने 31 रनों से जीता मुकाबला

04:42 PM

भारत को लगा नौवां झटका, आदिल का शिकार बने ईशांत शर्मा

04:29 PM

इंग्लैंड के खेमे में जश्न का माहौल. भारत ने सातवां विकेट 141 रन पर गंवा दिया

04:23 PM

मुश्किल स्थिति में भारत, मोहम्मद शमी बिना खाता खोले हुए आउट

04:19 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, कप्तान कोहली 51 रन बनाकर आउट

04:10 PM

विराट कोहली का ये 17वां टेस्ट अर्धशतक है. पहली पारी में उन्होंने 149 रन की पारी खेली थी.

04:09 PM

कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत को जीत के लिए 61 रनों की दरकार

04:05 PM

जब तक विराट कोहली क्रीज पर हैं तब तक भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है. धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले हार्दिक पांड्या एक अलग रूप दिखाई दे रहा है. वह कप्तान का साथ निभाने की कोशिश कर रहे हैं

03:37 PM

हार्दिक पांड्या आएं हैं दिनेश कार्तिक का स्थान लेने के लिए

03:35 PM

भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका, कार्तिक 20 रन बनाकर आउट

03:33 PM

विराट कोहली और दिनेश कार्तिक मैदैन में पहुंचे

03:15 PM

दिनेश कार्तिक 18 और विराट कोहली 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. दोनों के बीच 32 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 17:18 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+