Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल और सोडर्लिंग भिड़ेंगे फ़ाइनल में

फ़्रेंच ओपन के सेमीफ़ाइनल में जर्गेन मेल्ज़र को हराने के बाद रफ़ाएल नडाल के पास पिछले साल रॉबिन सोडर्लिंग से मिले झटके का बदला लेने और पाँचवाँ फ़्रेंच ओपन ख़िताब जीतने का मौक़ा होगा.

शुक्रवार को दो घंटे नौ मिनट चले सेमीफ़ाइनल में 24 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने 22वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रियन खिलाड़ी मेल्ज़र को 6-2, 6-3 और 7-6 (8-6) से हराया.

नडाल ने इस साल क्ले कोर्ट पर बिना एक भी सेट गँवाए 21 सेट जीते हैं.

अपनी जीत के बाद नडाल ने कहा, "मेरा ख़याल है कि रोलैंड गैरॉस 2010 में यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा मैच था. मैं पहले दो सेटों में अच्छा खेला और अपने सर्विस के साथ मैं हर बार अच्छा खेलता रहा."

उन्होंने कहा, "मैं फ़ोरहैंड में तो ठीक खेलता रहा लेकिन बैकहैंड में मेरा खेल दिन-ब-दिन ठीक होता जा रहा है. लेकिन मैं इसे और ठीक कर सकता हूँ."

दूसरी ओर मेल्ज़र आश्चर्यजनक ढंग से सेमीफ़ाइनल में पहुँचे थे और किसी ग्रैंड स्लैम में पहली बार सेमी फ़ाइनल खेल रहे थे. लेकिन नडाल के सामने उनकी जीत असंभव सी दिखती रही.

पिछली बार चौथे दौर में जब नडाल को सोडर्लिंग ने हराया था तो वह एक सदमें की तरह था.

वरना रोलैंड गैरॉस में नडाल ने उस एक हार के अलावा 38 मैच जीते हैं जिसने उन्हें चार बार फ़्रेंच ओपन का ख़िताब दिलवाया है.

वे वर्ष 2007 और 2008 की तरह एक बार फिर बिना एक भी सेट हारे फ़ाइनल में पहुँच गए हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले बार के विजेता रॉज़र फे़डरर इस बार पहले ही खेल से बाहर हो चुके हैं. उन्हें सोडर्लिंग ने हराया था.

सॉडर्लिंग के साथ फ़ाइनल में नडाल का मुक़ाबला रविवार को होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+