For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे

James Anderson surpass Anil Kumble and became 3rd highest wicket taking bowler | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर तीसरे दिन का खेल जारी है लेकिन भारतीय टीम ने 95 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों के सामने महज 183 ही रन बना सकी, जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की बढ़त हासिल की और 278 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिये ऑली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी कर 9 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: Tokyo 2020: रेसवॉक में खत्म हुई भारत की पदक की उम्मीद, फाइनल में हारी प्रियंका-भावना

ऑली रॉबिन्सन ने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया तो वहीं पर जेम्स एंडरसन ने 4 विकेट हासिल किये। अपनी गेंदबाजी के दम पर एंडरसन ने न सिर्फ अपनी टीम को वापसी कराने में मदद की बल्कि दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज और भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

और पढ़ें: 1st Test: नॉटिंघम में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने

एंडरसन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

एंडरसन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब जेम्स एंडरसन 621 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं। वहीं पर अनिल कुंबले के नाम 619 विकेट हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 800 विकेट झटके हैं तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

इस मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 3 पर सिर्फ स्पिन गेंदबाजों का कब्जा था हालांकि अब इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ते हुए एंट्री कर ली है।

इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं एंडरसन

इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं एंडरसन

वहीं पर तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन 621 विकेट के साथ सबसे ऊपर काबिज हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा 563 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं पर इस लिस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड 523 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं, हालांकि उन्हें भारत के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिल सका है।

राहुल का विकेट लेकर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

राहुल का विकेट लेकर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

भारत की ओर से केएल राहुल ने 84 रनों की पारी खेली लेकिन शतक बनाने से चूक गये तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने भी 56 रनों की पारी खेलकर भारत को बढ़त हासिल करने में मदद की। जेम्स एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा (4) और विराट कोहली (0) का विकेट लेकर गुरुवार को अनिल कुंबले के इस महारिकॉर्ड की बराबरी की लेकिन बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल आगे नहीं हो सका। जिसके चलते उन्हें कुंबले के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये एक और दिन का इंतजार करना पड़ा। एंडरसन ने तीसरे दिन लंच के बाद शुरू हुए खेल में केएल राहुल का विकेट लेकर कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये हैं।

Story first published: Friday, August 6, 2021, 22:07 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+