For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: नॉटिंघम में बुमराह-शमी-ठाकुर की तिकड़ी में फंसी इंग्लैंड, 183 पर हुई ऑल आउट

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण का आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से हो गया है। इसके तहत भारत और इंग्लैंड की टीम का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। टॉस के मामले में कप्तान विराट कोहली की खराब का किस्मत का सिलसिला यहां भी जारी रहा, और 2018 के इंग्लैंड दौरे के बाद पहले मैच में भी उन्हें टॉस में हार का सामना करना पड़ा। 2018 में कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टॉस में जीत नहीं मिली थी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: टीवी पर चल रहा था ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलिना का सेमीफाइनल मैच, पर पैरेंटस ने देखने से किया इंकार

वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन यह फैसला इंग्लिश बल्लेबाजों से ज्यादा भारतीय गेंदबाजों के पक्ष में नजर आया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की पूरी टीम 65.4 ओवर्स ही खेल सकी और 183 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। यह इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत के खिलाफ पहली पारी में बनाया गया सबसे न्यूनतम स्कोर है।

ऐसे में भारतीय टीम पहले दिन के अंत तक कम से कम 20 ओवर्स की बल्लेबाजी करेगी, जिसमें वो बिना विकेट गंवाये कम से कम 50 रन बनाने की ओर देखेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में जो रूट ने लगाया अर्धशतकों का पचासा, तोड़ा एलिस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड

पंत-बुमराह के नाम रहा पहला सेशन

पंत-बुमराह के नाम रहा पहला सेशन

इंग्लैंड की टीम के लिये जो बर्न्स और डॉमिनिक सिब्ले पारी का आगाज करने उतरे, हालांकि जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर जो बर्न्स को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। यहां से जैक क्राउली (27) और डॉमिनिक सिब्ले (18) ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिये 42 रनों की साझेदारी की। 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज की गेंद को पंत ने पकड़कर कैच की अपील की लेकिन अंपायर ने नकार दिया, ऐसे में पंत ने डीआरएस के लिये कप्तान की ओर रुख किया। कोहली रिव्यू नहीं लेना चाहते थे लेकिन पंत उन्हें मनाने में कामयाब हो गये, जिसका फल उन्हें विकेट के रूप में मिला। रिप्ले में गेंद बल्ले से लगकर पीछे जाती नजर आयी और भारत को क्राउली के रूप में दूसरा विकेट मिल गया।

जो रूट ने दूसरे सेशन में ठोंका अर्धशतक

जो रूट ने दूसरे सेशन में ठोंका अर्धशतक

इसके बाद कप्तान जो रूट (64) ने सिब्ले के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिये 24 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड की टीम ने लंच तक कोई भी विकेट नहीं खोया लेकिन लंच से वापस आने के बाद मोहम्मद शमी ने सिब्ले को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। हालांकि इसके बाद कप्तान जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो (29) के साथ पारी को संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी की। चायकाल होने वाला था लेकिन भारतीय टीम के खाते में चौथा विकेट नहीं आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि विराट सेना बैकफुट पर जा रही है, लेकिन तभी मोहम्मद शमी ने जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर चौथा झटका दिया और इसी के साथ टी ब्रेक हो गया।

बुमराह-ठाकुर-शमी की तिकड़ी ने इंग्लैंड को समेटा

बुमराह-ठाकुर-शमी की तिकड़ी ने इंग्लैंड को समेटा

आखिरी सेशन में भारतीय टीम के लिये मोहम्मद शमी ने वापसी की और दूसरी ही गेंद पर डैनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू कर पांचवा झटका दिया। वहीं 3 ओवर बाद जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर को भी खाता खोलने नहीं दिया और एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेजा। शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी और पहले जो रूट और फिर ऑली रॉबिन्सन को बिना खाता खोले वापस भेज दिया। जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट हासिल किया। ऐसा लगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड को 160 के स्कोर के अंदर समेट देगी लेकिन सैम करन ने 37 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रनों की पारी खेल 183 रनों का स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किया।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 22:21 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+