For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG, Ist test match preview: बर्मिंघम के मैदान पर अपना इतिहास बदलने उतरेगी विराट सेना

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त यानी की बुधवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनो ही टीमों के लिए बेहद अहम है और दोनो ही इस मुकाबले में जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए बेहद खास होगा क्योंकि मेजबान टीम का यह 1000वां टेस्ट मैच है, जिसे वह हर हाल में जीतना चाहेगी।इंग्लैंड 1000 टेस्ट खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी। उसने अब तक 999 टेस्ट खेले हैं। गौरतलब हो कि इस दौरान उसने 357 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 297 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 345 मैच ड्रॉ रहे। टीम ने अपना पहला टेस्ट मार्च 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

इन पर होगी नजरः भारतीय टीम में अगर गेंदबाजी की बात करें तो अबूझ स्पिनर कुलदीप यादव पर सभी की निगाहें होंगी। वहीं अश्विन और पांड्या को भी अपना दम दिखाना होगा। वहीं अगर बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली और मुरली विजय पर भारत काफी निर्भर करेगा। बता दें कि मुरली विजय की फॉर्म भी अच्छी है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच में हाफ सेंचुरी लगाई है। वहीं मेजबान टीम के 3 अहम बल्लेबाज कप्तान जो रूट, एलेस्टेयर कुक और जोस बटलर बेजोड़ फॉर्म में हैं और वे स्पिन को बखूबी समझते भी हैं। वहीं मोईन अली गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा रहे हैं। टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी टीम में हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें होंगी।

इनपर देना होगा ध्यानः भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे, ओपनर शिखर धवन, मिडल ऑर्डर बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल की खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। गौरतलब हो कि एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच की दोनों पारियों में सलामी बल्लेबाज धवन खाता खोले बगैर आउट हो गए। वहीं इंग्लैंड की टीम की बात करें तो जो रूट के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज कुलदीप की फिरकी को नहीं समझ सका है।

इस मैदान पर बेहद खऱाब है भारत का रिकॉर्डः बर्मिंघम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब है और उसे अब तक टेस्ट में इस मैदान पर निराशा ही हाथ लगी है। भारत ने बर्मिंघम में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक बार भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। भारत ने इस मैदान पर 6 में से 5 टेस्ट मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। 83% मुकाबले यहां भारत हारा है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर पहला टेस्ट साल 1967 में खेला गया, जो टीम इंडिया का यहां पहला टेस्ट मैच रहा। इंग्लैंड ने इस मैच को 132 रन से जीता था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह पहला मुकाबला काफी शानदार होने वाला है।

Story first published: Tuesday, July 31, 2018, 16:34 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+