For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: चेन्नई टेस्ट में अश्विन के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, 10 साल बाद हुआ ऐसा

India vs England:R Ashwin now has 2nd most wickets in Asia by indian bowler| वनइंडिया हिंदी

India vs England 1st Test R Ashwin bowls Longest Spell in Test Cricket creates unique record See Stats: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है, और तीसरे दिन का खेल खत्म होने की ओर है लेकिन इंग्लैंड की टीम का दबदबा बरकरार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 578 रन बनाने का काम किया तो वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय टीम के 6 विकेट हासिल कर पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

जहां इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजी लड़खड़ाती नजर आ रही थी तो वहीं पर टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने एक खास तरह का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 55.1 ओवर्स की गेंदबाजी की जो कि उनके टेस्ट करियर में डाला गया अब तक सबसे बड़ा बॉलिंग स्पेल है।

और पढ़ें: IND vs ENG: खुद के जाल में फंस गई है इंग्लैंड की टीम, शोएब अख्तर ने की भारतीय टीम की तारीफ

भारतीय टीम के लिये रविचंद्रन अश्विन ने इससे पहले 2011-12 में 10 साल पहले एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 ओवर का स्पेल फेंका था। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2018-19 का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है जिसमें एडिलेड के मैदान पर ही अश्विन ने 52.5 ओवर की गेंदबाजी की थी। वहीं भारतीय सरजमीं पर बात करें तो अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ ही कोलकाता के मैदान पर 2012-13 में 52.3 ओवर्स गेंदबाजी की थी जबकि 2011-12 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के मैदान पर 52.1 ओवर्स की गेंदबाजी की थी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस मैच में 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया और टीम में सीनियर होने के चलते विकेट लेने का दारोमदार अश्विन के पास ही था। वहीं कप्तान कोहली ने भी उन्हें 8वें ओवर में गेंदबाजी का जिम्मा दिया और उन्होंने पहले विकेट लिये पनप रही 63 रनों की साझेदारी को तोड़कर पहली सफलता हासिल की।

और पढ़ें: IND vs ENG: 5 कारण जिसके चलते चेन्नई में विराट सेना को खल रही है जडेजा की कमी

वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी भारतीय सरजमीं पर सबसे लंबे समय तक एक पारी में खेलने का रिकॉर्ड हासिल करने वाली लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड की टीम ने 190.1 ओवर तक बल्लेबाजी कर 578 रन बनाने का काम किया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 2005 में कानपुर के मैदान पर 190.4 ओवर्स तक बल्लेबाजी कर 510/9 पर पारी घोषित करने का काम किया था, हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 61 ओवर्स की समाप्ति पर 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिये हैं और फॉलो ऑन को बचाने से अभी 149 रन पीछे हैं। वहीं वाशिंगटन सुंदर (16) और आर अश्विन (3) बल्लेबाजी कर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

Story first published: Sunday, February 7, 2021, 16:10 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+