नडाल बने नम्बर वन टेनिस खिलाड़ी
मोनाको, 19 अगस्त: स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। बीजिंग ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के एकल मुकाबलों में स्वर्ण जीतने वाले नडाल ने इस मुकाम को हासिल कर स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पछाड़ दिया।
रोजर फेडरर 2 फरवरी 2004 से लेकर 18 अगस्त 2008 के बीच रिकार्ड 237 हफ्तों तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बरने रहे। जबकि नडाल 25 जुलाई 2005 से लेकर अभी तक एटीपी की विश्व वरीयता सूची में दूसरे नम्बर पर थे। नडाल ने भी इस मुकाम पर160 हफ्तों तक लगातार बने रहने का रिकार्ड बनाया है।
नडाल ने शीर्ष पर पहुंचने से एक दिन पहले रविवार को बीजिंग ओलंपिक में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले नडाल ने इस साल टेनिस जगत का सबसे बड़ा विम्बल्डन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा टोरंटो मास्टर्स और फ्रेंच ओपेन के खिताब भी नडाल ने जीते थे।
नडाल एटीपी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने वाले विश्व के 24वें और स्पेन के तीसरे खिलाड़ी हैं। यह रैंकिंग 1973 से जारी हो रही है। इससे पहले स्पेन के कार्लोस मोया 1999 में और जुआन कार्लोस फरेरो 2003 में सर्वश्रेष्ठ रैंक पर पहुंच चुके हैं।
नडाल इस मुकाम पर पहुंचने वाले पांचवें बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। इससे पहले जिमी कानर्स (1974), जान मैकनेरो (1980), थॉमस मस्टर (1996) और मार्सेलो रियोस (1998) ऐसे चार बाएं हाथ के खिलाड़ी हुए हैं, जो विश्व वरीयता की सीचू में पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications