For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : दूसरी पारी में भी इंग्लैंड हुआ चित्त, भारत को मिला 49 रनों का आसान लक्ष्य

अहमदाबाद : इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मोटेरा में जारी तीसरे टेस्ट में भारत के सामने 49 रनों का आसान लक्ष्य रखा है। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट मैदान पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन मैच महज 2 दिन में खत्म होने की कगार पर है। इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 81 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में सिर्फ बेन स्टोक्स ही सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेल सके, जबकि चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। अक्षर पटेल ने 5, जबकि अश्विन ने 5 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

भारत के 145 रन पर आउट होने के बाद, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। लेकिन इंग्लैंड की पारी की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली को शून्य पर आउट कर दिया। फिर तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नतीजतन, पहली 3 गेंदों में इंग्लैंड ने बिना रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए।

बाद में, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने डोमिनिक सिबली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन यह अक्षर ही थे जिन्होंने 9वें ओवर में सिबली को 7 रन पर आउट कर इंग्लैंड को चौथा विकेट दिलाया। रूट ने इसके बाद बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 50 के पार पहुंचाया। हालांकि, पारी के 18 वें ओवर में आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को 25 रन पर फंसा दिया। बाद में 19 वें ओवर में अक्षर ने जो रूट को आउट किया और भारत की तरफ से एक बड़ा कांटा निकाला। रूट को 19 रन पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आउट किया।

आर अश्विन ने ओली पोप को 12 और जोफ्रा आर्चर को शून्य पर आउट किया। फिर अक्षर पटेल ने बेन फॉक्स को आउट कर पारी में 5 विकेट पूरे किए। जैक लीच को अश्विन ने आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। अंत में, वाशिंगटन सुंदर ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 81 रनों पर समाप्त कर दिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की पहली पारी 112 रनों पर समाप्त हुई। सिर्फ जैक क्राॅली ही सर्वाधिक 53 रन बना सके थे। इंग्लैंड की पहली पारी में अक्षर ने 6, अश्विन ने 3 तथा इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिया। जवाब में भारत ने पहली पारी में 53.2 ओवर में 145 रन बनाते हुए 33 रनों की बढ़त ली। रोहित शर्मा पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 66 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए । जैक लीच ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 18:53 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+