For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: कप्तानी के सवाल से मीडिया पर भड़के अजिंक्य रहाणे, कहा- मसाला नहीं मिलेगा

India vs England 2nd Test Ajinkya rahane slams media When asked About Captaincy said masala nahin milega: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के मैदान पर शनिवार (13 फरवरी) से खेला जायेगा। पहले मैच में 227 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम इस मैच में जबरदस्त तरीके से वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाये हुए है जिसके चलते भारतीय टीम पर दबाव देखने को मिल रहा है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के लिये भारतीय टीम सीरीज के बाकी मैचों में से एक भी मैच में हार नहीं झेल सकती क्योंकि अगर वह एक भी मैच हारती है तो वह टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस से बाहर हो जायेगी।

इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग भी की जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से भी जब सवाल किया गया तो वो भड़क गये और चले जाने तक की बात कही।

और पढ़ें: जानें कैसे घर बैठे जीत सकते हैं 163 मिलियन डॉलर्स का इनाम

मीडिया पर बरसते हुए अजिंक्य रहाणे ने कहा,' आपको एक बात समझा देना चाहता हूं, विराट कोहली हमारे कप्तान हैं और वो ही रहेंगे। अगर आपको इसे लेकर कुछ मसाला ढूंढ रहे हैं तो वो आपको नहीं मिलेगा, चाहें तो आप जा सकते हैं।'

गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को चेन्नई में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा था जबकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार से उबरकर सीरीज जीतने का काम किया था, जिसकी वजह से लगातार कोहली को कप्तानी से हटाकर रहाणे को सौंपने की मांग की जा रही है।

और पढ़ें: IPL 2021: जानें क्यों नीलामी में शाकिब अल हसन पर दांव लगा सकती है सीएसके, साबित होंगे गेमचेंजर

वहीं अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई की पिच को लेकर बात करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस मैच में जबरदस्त वापसी करने वाले हैं और यहां पर पिच पहले दिन से टर्न करती नजर आयेगी। रहाणे ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी तारीफ करते हुए कहा कि आप किसी को पिछली 5-6 पारियों से जज नहीं कर सकते। रोहित एक मैच विनर हैं और टीम के अहम सदस्य हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

Story first published: Friday, February 12, 2021, 16:39 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+