For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया निराश, अब गेंदबाजों पर रहेगी नजर

india vs england 2nd test match 2nd day live score london lords

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहा। बारिश ने इस मुकाबले में भी अपना असर दिखाया, टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान रूट ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और उनके साथ-साथ कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं सका। वहीं कोहली ने भी कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन वो भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। इंग्लैंड की तरफ से अगर बात करें तो एंडरसन ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के साथ ही भारत की पारी भी समाप्त हो गई, अब देखना होगा कि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में क्या कमाल दिखाता है।

.

11:49 PM

107 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, एंडरसन ने किया कमाल

11:47 PM

शमी ने ब्रॉड की गेंद पर बेहतरीन चौका जड़कर भारत को 100 के पार पहुंचाया.

11:43 PM

96 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका, अश्विन 29 रन बनाकर आउट

11:21 PM

84 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका, रहाणे 18 रन बनाकर आउट

10:54 PM

संकट में भारत की टीम 62 के स्कोर पर लगा छठां झटका, कार्तिक 1 रन बनाकर आउट

10:48 PM

61 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन में, पांड्या 11 रन बनाकर आउट

10:37 PM

49 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, कोहली 23 रन बनाकर आउट

09:39 PM

विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे क्रीज पर आ गए हैं.

09:37 PM

निरीक्षण हो गया है और प्रशंसकों के लिए भी अच्‍छी खबर आई है. 9.40 पर खेल फिर से शुरू होगा.

09:16 PM

थोड़ा सा सूरज दिखने लगा है. भारतीय समयानुसार 9.30 बजे निरीक्षण किया जाएगा.

08:40 PM

मैच शुरू होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं

08:28 PM

बारिश काफी तेज होने लगी है. और अब टी ब्रेक भी हो गया है।

08:01 PM

कुछ ही मिनट में वापस खेल शुरू होने वाला था, लेकिन उससे पहले एक बार बारिश बाधा बन गई और कवर्स वापस लगाने पड़े

08:00 PM

बारिश रुक गई है और खेल 8 बजे वापस शुरू होगा, लेकिन अभी भी आसमान पर काले बादल मंडरा रहे हैं

07:37 PM

बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, मैच शुरु होने में फिर दिक्कत आ रही है

06:28 PM

भारत ने 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं.

06:22 PM

बारिश के कारण फिर रुका मैच

06:21 PM

लड़खड़ाई भारत की पारी, पुजारा 1 रन बनाकर हुए आउट

06:05 PM

खेल इंग्लैंड के समयानुसार एक बजकर 40 मिनट यानी भारतीय समयानुसार 6.10 बजे शुरू होगा

05:31 PM

बारिश रुकने के बाद जैसे ही सवा पांच बजे फिर से मैच शुरू किया जाना था, एक बार फिर बारिश ने बाधा डाल दी है.

05:20 PM

बारिश रुकने के बाद जैसे ही सवा पांच बजे फिर से मैच शुरू किया जाना था, एक बार फिर बारिश ने बाधा डाल दी है.

04:47 PM

बारिश रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं.

04:31 PM

बारिश ने फिर डाला खलल

04:05 PM

विराट कोहली अटैक पर आए और उन्‍होंने सिर्फ दो गेंदों का ही सामना किया था कि बारिश ने उनकी पारी में खलल डाल दी और फिलहाल खेल को रोक दिया गया है. आधे घंटे के खेल में भारत ने 11 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं.

04:04 PM

फिर बारिश ने मैच में डाला खलल, भारत का स्कोर 11 रन 2 विकेट पर

04:02 PM

सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर एंडरसन ने भारत को दूसरा झटका दे दिया. एंडरसन की गेंद पर बेयरस्‍टो ने कैच लिया

03:59 PM

10 रन के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट

03:49 PM

तीन ओवर का खेल हो चुका है और भारत अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल सका. पुजारा और राहुल क्रीज पर हैं. एंडरसन को एक सफलता भी मिली.

03:34 PM

पहले ही ओवर में लगा भारत को झटका, मुरली विजय खाता खोले बिना हुए आउट

03:32 PM

मुरली विजय और केएल राहुल ने की भारतीय पारी की शुरुआत

03:10 PM

इंडिया प्‍लेइंग इलेवन: मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍या रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, ईशांत शर्मा।

03:09 PM

शिखर धवन और उमेश यादव टीम से हुए बाहर, कुलदीप यादव और पुजारा को मिला मौका

03:08 PM

इंग्‍लैंड प्‍लेइंग इलेवन: एलेस्‍टर कुक, जेनिंग्‍स, जो रूट, ओली पॉप, जॉनी बेयरस्‍टो, जोस बटलर, क्रिस वोक्‍स, सैम करन, आदिल रशीद, स्‍टुअर्ट ब्रॉड, जेम्‍स एंडरसन।

03:03 PM

Breaking- इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का किया फैसला

02:59 PM

ओली पोप आज इस मैच से पदार्पण कर रहे हैं और इंग्‍लैंड के लिए 687 टेस्‍ट प्‍लेयर नंबर

02:52 PM

दूसरे दिन यानी शुक्रवार के दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन अब आसमान पर बादल दिखने लगे हैं, यानी दूसरे दिन के खेल में भी बारिश विलेन बन सकती हैं. अब देखना होगा कि क्‍या बारिश टॉस होने देगी या नहीं.

Story first published: Friday, August 10, 2018, 23:58 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+