For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: लार्ड्स के मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल

india vs england 2nd test match live score london lords

नई दिल्ली।भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लंदन के लार्ड्स मैदान पर खेला जाना था लेकिन इंग्लैंड में सुबह से ही बारिश हो रही थी। जिसके कारण टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन का मैच रद्द करना पड़ा। वहीं अब इस खेल में 4 दिन का समय बचा है और अभी टॉस भी नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर दूसरा दिन कैसे होगा। वहीं आसार था कि पहले दिन मैच कुछ समय के लिए जरूर होगा लेकिन इंग्लैंड में बारिश थमने का नाम नहीं रही थी, जिसके कारण यह मैच रद्द करना पड़ा। अब देखना होगा कि आखिर इस 4 दिन के खेल के लिए दोनों टीमें किस तरह की रणनीति बनाती हैं।

09:29 PM

बारिश की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल

08:24 PM

बारिश लगभग रूक गई है और अब शायद दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच के पहले दिन का कुछ खेल देखने को मिल सकता है.यह टी ब्रेक का समय है और दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन अभी तक बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ है.

08:08 PM

बारिश लगभग रूक गई है और अब शायद दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच के पहले दिन का कुछ खेल देखने को मिल सकता है.

07:57 PM

लॉर्ड्स के आस पास मौसम साफ हो रहा है.

07:31 PM

लॉर्ड्स में बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही. अगर बारिश रुकने के बाद मैच शुरू भी हो जाता है तो खेल को खराब रोशनी प्रभावित करेगी. आसमान में बादल छाए हुए हैं.

07:02 PM

पहले दिन का करीब आधा समय निकल गया है लेकिन अभी तक मैच स्टार्ट नहीं हो सका है

06:36 PM

लंच ब्रेक तक भी नहीं शुरू हो सका मैच, हो रही है बारिश

05:30 PM

कुछ इस तरह का है लंच मेन्यू

05:10 PM

लंच ब्रेक का समय हो गया है लेकिन अभी टॉस भी नहीं हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर कब मैच शुरू हो पाता है।

04:50 PM

पहले तो बारिश हल्‍की हो रही थी, सिर्फ बूंदाबूंदी ने भी मैच को रोक रखा था, लेकिन अब बारिश काफी तेज हो गई है और माना जा रहा है कि मैच लंच के बाद ही शुरू हो सकता है.

04:28 PM

अभी भी हल्की बारिश है जारी, क्रिकेट शुरू होने में लग सकता है समय। भारतीय प्लेइंग इलेवन पर रहेंगी सभी की नजरें

03:59 PM

लॉर्ड्स टेस्‍ट में इससे पहले 2001 में पाकिस्‍तान के खिलाफ ऐसा हुआ था, जब बारिश की वजह से पहला दिन धुल गया था

03:50 PM

अभी भी जारी है हल्की बूंदा बांदी, मैच शुरू होने में लग सकता है समय

03:37 PM

देखना होगा कि आखिर भारतीय प्लेइंग में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है।

03:21 PM

लॉर्ड्स के मैदान पर 2014 से अभी तक एशियन टीम ने तीन मैच जीते हैं और दो टेस्‍ट ड्रॉ रहे हैं

03:08 PM

बारिश की वजह से टॉस में हो रही देरी

02:59 PM

जल्द ही शुरू होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

02:54 PM

विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन के बीच दूसरे टेस्ट में भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा

02:53 PM

सुबह से ही मौसम खराब चल रहा है. फिलहाल बारिश शुरू हो चुकी है. मैदान को कवर कर दिया गया है. टॉस में देरी हो सकती है.

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 21:36 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+