For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोईन अली ने जड़े लगातार 3 छक्के, 1933 में पहली बार देखने को मिला था ऐसा

नई दिल्ली। भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1- की बराबरी कर ली है। मैच की शुरूआत से लेकर अंतिम पलों तक भारत का ही पलड़ा भारी रहा। इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने उनकी एक ना चली। हालांकि उनके ऑलराउंडर मोईन अली ने सबका दिल जीत लिया, जिन्होंने अपनी तूफानी पारी में लगातार तीन छक्के लगाए।

ऑलराउंडर मोईन अली ने दूसरी पारी में आक्रामक शॉट खेलकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने 18 गेंदों में 5 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए। इस बीच, उन्होंने 52वें ओवर में अक्षर पटेल को लगातार तीन छक्के मारे। इससे पहले ऐसा लम्हा 1933 में पहली बार देखने को मिला था। पहली बार इंग्लैंड के बल्लेबाज ने 1933 में टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीन छक्के लगाए थे। अनुभवी इंग्लैंड के बल्लेबाज सर वैली हैमंड ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। उसके बाद, उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में 84 साल लगे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2017 में ओवल में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज के खिलाफ तीन छक्के लगाए। अब भारत के खिलाफ मोइन अली ने यह करतब दिखाया। इसी के साथ मोईन अली लगातार तीन छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए।

यह मैच मोइन अली के लिए यादगार था, जो लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम में लौटे थे। इस मैच में इंग्लैंड की हार के बावजूद, मोइन अली ने इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रत्येक पारी में 4-4 विकेट लिए। वहीं मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार 161 ने भारत को पहली पारी में 329 तक पहुंचाने में मदद की। भारतीय गेंदबाजों ने 134 रनों पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर टीम को 195 रनों की बढ़त दिला दी। 'लोकल बॉय' रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में भारतीय टीम को मैच में आगे ले जाने के लिए एक शानदार शतक बनाया। इंग्लैंड को 482 रनों से जीत के लिए चुनौती दी गई। इंग्लैंड इस चुनौती को पार नहीं कर सका और भारत 317 रन से जीता।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+