IND vs ENG : मोहम्मद शमी ने ठोकी शानदार फिफ्टी, इंग्लैंड के उड़ाए होश

Ind vs Eng 2021 : Shami and Bumrah record breaking partnership at Lord’s | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। एक समय था जब लगा कि भारतीय क्रिकेट टीम लाॅर्ड्स में दूसरा टेस्ट हार जाएगी, क्योंकि दोनों पारियों में भारत के बड़े बल्लेबाज खास नहीं कर सके। पहली पारी में 364 रन बनाने के बाद भारत के दूसरी पारी में 3 विकेट 55 रन पर गिर गए थे। लगा कि आखिरी दिन अंग्रेजी खेमा हावी होकर भारत की पारी को जल्द समेटते हुए लक्ष्य का आसानी से पीछा भी कर लेंगे, लेकिन 9वें विकेट के लिए जो खेल मोहम्मद शमी व जसप्रीत बुमराह ने दिखाया उसने इंग्लैंड खेमे के होश उड़ा दिए।

दरअसल, जब भारतीय टीम सस्ते में निपटती दिख रही थी तो 9वें नंबर पर आए शमी ने शानदार बल्लेबाजी पेश की। उन्होंने निडर होकर अंग्रेंजों का सामना करते हुए 57 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी, जिसमें 5 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। खास बात यह रही कि उन्होंने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह शमी का टेस्ट में दूसरा अर्धशतक भी रहा। शमी के दम पर अब भारत हार से बचता दिख रहा है। अगर भारतीय गेंदबाज थोड़ा भी संघर्ष दिखाएंगे तो मैच ड्रा की ओर बढ़ता फिलहाल पूरी तरह से दिख रहा है।

शमी की पारी ने किया सबको हैरान
शमी की पारी सच में सबको हैरान कर गईं। इंग्लिश पिचों पर जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सामना करने में मुश्किल समझ रहे हैं उसी पिच पर शमी ने विरोधी खेमे की जमकर धुनाई की। शमी की पारी में एक समय भी ऐसा नहीं लगा कि वो दवाब में हैं या फिर शाॅट खेलने में गलती कर रहे हैं। उन्होंने जेम्स एंडरन व मार्क वुक की बाउंसरों पर भी बड़ी सावधानी से खेल पेश किया। वहीं मोइन अली को भी कोई माैका नहीं दिया वो अपना जाल फेंक सकें। खैर, 9वें नंबर पर शमी के बल्ले से निकली अर्धशतकीय पारी भारत को फिलहाल हार से बचाती हुई तय चुकी है। जब शमी क्रीज पर आए थे तो टीम का स्कोर 7 विकेट पर 194 था, लेकिन अब उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भारत को लंच ब्रेक तक 250 से ज्यादा बढ़त दिलाते हुए स्कोर 280 के पार भी पहुंचा दिया है।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 17:47 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+