For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : जब ओली पोप ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखते रह गए रहाणे

Ollie Pope
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अच्छा खेल दिखाया। भारत की दूसरी पारी में 86 रनों पर 5 विकेट गिर गए। पांचवा विकेट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा, जिन्हें पवेलियन भेजने के लिए। इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप ने मैदान पर एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा। सबसे पहले, ओली पोप ने बड़ी चतुराई से चेतेश्वर पुजारा (7) को रन आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का कैच लपका।

इससे पहले ओली पोप ने पुजारा को पवेलियन भेजने में अहम काम किया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा ने शाॅट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर ओली पोप की ओर गई। इतने में पुजारा क्रीज से बाहर निकल गए थे। पुजारा का बल्ला दोबारा क्रीज तक पहुंचता, उससे पहले ओली पोप ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद विकेटकीपर बेन फाॅक्स को थमाते हुए बल्लेबाज को आउट करवा दिया।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 15:13 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+