
प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले दो वनडे मुकाबलों में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। मिडल ओवर्स में प्रिसद्ध टीम इंडिया के बेहतरी गेंदबाज के तौर पर उभरे। लेकिन तीसरे मुकाबले में प्रसिद्ध को इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्रहार का सामना करना पड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा को नई गेंद नहीं थमाई गई और तीसर गेंदबाज के तौर पर वह गेंदबाजी करने आए। लेकिन मैच में प्रसिद्ध ने 7 ओवर में 62 रन खर्च किए। हालांकि आखिरी ओवर उन्होंने कुछ अच्छा किया, लेकिन पॉवर प्ले में रन खर्च होने से वह नहीं बचा पाए। ऐसे में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी के बाद प्रसिद्ध के लिए राह मुश्किल हो सकती है।

जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है। उन्होंने तीन मैचों में 219 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.33 का था। लेकिन आखिरी मुकाबले में बेयरस्टो कुछ खास नहीं कर सके। भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंग पर अपना विकेट गंवाने वाले जेसन रॉय के बाद जॉनी बेयरस्टो भी ऐसी ही गलती कर अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में जिस तरह से निर्णायक मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो बुरी तरह से फेल हुए वह इंग्लैंड की टीम के लिए जरूर मुसीबत का सबब बनी।

विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर स्पिन गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आए। तकरीबन 500 दिनों से व एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। पहले दोनों ही मुकाबलों में कोहली ने अर्धशतक लगाया लेकिन निर्णायक मैच में वह मोई अली का एक बार फिर से शिकार हुए। मोइन अली ने एक बार फिर से विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली मैच में सिर्फ 7 रन बना सके।


Click it and Unblock the Notifications
