Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 78/4

मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत की पहली पारी 417 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 78 रन पर बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी टीम इंडिया की पहली पारी के मुकाबले 56 रन पीछे है।

तीसरे दिन अश्विन 72 रन बनाकर आउट

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। इंग्लैंज का चौथा विकेट बेन स्टोक्स के रुप में गिरा। स्टोक्स 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन का शिकार बने। टीम को तीसरा झटका 70 रन पर लगा। जब बेयरस्टो जयंत यादव का शिकार बने, उन्होंने 15 रनों की पारी खेली।

इससे पहले दूसरी पारी में 27 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। जब अश्विन ने कुक को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इंग्लैंड का दूसरा विकेट मोईन अली के रुप में गिरा। अली 5 रन बनाकर अश्विन का ही शिकार बने।

भारतीय पारी की बात करें तो मोहाली टेस्ट में उमेश यादव के 12 रन पर आउट होने के साथ ही टीम इंडिया की पहली पारी 417 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में भारतीय टीम ने 134 रनों की बढ़त बनाई थी।

जयंत, अश्विन, जडेजा का कमाल

वहीं तीसरे दिन टीम इंडिया ने खास कारनामा किया। भारतीय टेस्ट इतिहास में पहली बार 7, 8 और 9 नंबर के खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए हैं। 505 टेस्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है।

पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करके जयंत यादव आउट हुए। उन्होंने 55 रनों की पारी खेली। लंच के बाद रविंद्र जडेजा 90 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर आर अश्विन के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। अश्विन 72 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर कैच आउट हुए। अश्विन जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 301 रन था।

बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 283 रन

दूसरे दिन टीम इंडिया ने मात्र 204 रनों पर ही 6 विकेट खो दिए थे। भारत की ओर से टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने 62 रनों का योगदान दिया, वो राशिद के शिकार बने।

हालांकि बाद में अश्विन और जडेजा ने मोर्चा संभाला। अश्विन 72 रन बनाकर आउट हए। इससे पहले पूरे 8 सालों बाद टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने ओपनिंग की और 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि उनका साथ ओपनर मुरली विजय नहीं दे पाए और वो 12 रन पर बेन स्टोक्स का शिकार बने।

इसके बाद पटेल ने पुजारा के साथ पारी को संभालकर लंच तक 60 रन जोड़े। पटेल को आदिल ने lbw आउट किया। उसके बाद रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए।

कोहली ने खेली 62 रनों की पारी

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 4 ओवर खेलने दिए और 283 रन पर ऑलआउट कर दिया। मो. शमी ने दूसरे दिन दोनों ही विकेट लेकर इंग्लैंड को जल्दी निपटाया।

पहले शमी ने रशीद को पार्थिव के हाथों कैच कराया और उसके बाद उन्होंने बैटी को LBW कर टीम को ऑलआउट किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+