For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहाली टेस्ट में भारत की 8 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे हुई टीम इंडिया

इंग्लैंड के 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया। पार्थिव पटेल ने शानदार अर्धशतक लगाया।

By Dharmender Kumar

मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली टेस्ट को भारत ने जीत लिया है। भारत ने 8 विकेट से तीसरा टेस्ट अपने नाम किया। इंग्लैंड के 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया।

तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की शानदार जीत

भारतीय टीम को दूसरी पारी में मुरली विजय के रुप में शुरूआती झटका लगा। विजय बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा का गिरा। पुजारा 25 रन बनाकर आउट हो गए। पुजारा के आउट होने पर कोहली मैदान पर आए उन्होंने 6 रन बनाए।

भारत की दूसरी पारी में पार्थिव पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की। पार्थिव ने तेजी से बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 67 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। मोहाली टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान कुक ने कहा कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी।

तीसरे टेस्ट में जीत के बाद रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। रविंद्र जडेजा ने भारत की पहली पारी में निर्णायक समय पर 90 रनों की पारी खेली थी। साथ ही उन्होंने दोनों पारियों में इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया यानी मैच में कुल 4 विकेट हासिल किए।

रविंद्र जडेजा चुने गए मैन ऑफ द मैच

इससे पहले मोहाली टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 236 रनों पर ऑलआउट हो गई। 91वें ओवर में 236 रनों इंग्लैंड का 10वां विकेट एंडरसन के रुप में गिरा। 5 रन बनाकर वो रन आउट हो गए।

इंग्लैंड को 8वां और 9वां झटका शमी के ओवर में लगा। 195 रन पर वोक्स और राशीद को शमी ने पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का 7वां विकेट 152 रन पर गिरा था। जब रविंद्र जडेजा ने टिक कर खेल रहे जो रुट को 78 के निजी स्कोर पर रहाणे के हाथों कैच कराया।

इससे पहले जयंत यादव ने जेसी बटलर को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर रविंद्र जडेजा ने पहली सफलता दिलाई। जडेजा ने गैरेथ बैटी को एलबीडब्ल्यू कर पैवेलियन भेजा।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए थे 236 रन

भारत के पहली पारी में 417 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन तक दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 78 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 27 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। जब अश्विन ने कुक को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

युवराज सिंह की शादी में नहीं जाएंगे उनके पिता, जानिए क्यों

इंग्लैंड का दूसरा विकेट मोईन अली के रुप में गिरा। अली 5 रन बनाकर अश्विन का ही शिकार बने। टीम को तीसरा झटका 70 रन पर लगा। जब बेयरस्टो जयंत यादव का शिकार बने, उन्होंने 15 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड का चौथा विकेट बेन स्टोक्स के रूप में गिरा। स्टोक्स 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन का शिकार बने।

इससे पहले तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 283 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी 417 रनों पर सिमट गई थी। फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मुंबई में 8 दिसंबर से शुरू होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+