Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी पलटे, बैठक में शामिल होंगे

कई दिनों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की वैधता पर सवाल उठा रहे ललित मोदी अब बैठक में शामिल होंगे.

एक बार फिर उन्होंने ट्विटर पर अपनी मंशा ज़ाहिर की है.

उन्होंने कहा है कि वे सोमवार को न सिर्फ़ आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे बल्कि उसकी अध्यक्षता भी करेंगे.

ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, "मैं चेयरमैन और कमिश्नर के रूप में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लूँगा. मैंने गवर्निंग काउंसिल की बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है."

पिछले दिनों आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ललित मोदी के बीच ठन गई थी.

ललित मोदी ने गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाने के मामले में चुनौती देते हुए कहा कि सिर्फ़ उन्हें ही ये बैठक बुलाने का अधिकार है.

आईपीएल-4 में कोच्चि टीम की बोली लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद में नित नए अध्याय जुड़ रहे हैं.

शशि थरूर के विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने आईपीएल और कई टीमों के दफ़्तरों पर छापे मारे.

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने ललित मोदी से पूछताछ भी की. आईपीएल में टीमों की बोली लगने की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं और लेन-देन के मामले में भी कई गंभीर आरोप लगे हैं.

इन सभी आरोपों के केंद्र में आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी हैं.

हालाँकि ललित मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा था कि उन पर त्यागपत्र देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

उन्होंने यह भी कहा था कि वे आईपीएल ख़त्म होने के बाद उन लोगों को बेनक़ाब कर देंगे, जो क्रिकेट को बदनाम कर रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+