For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकॉर्ड! भारत ने जीती सीरीज, एमएस धोनी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्‍लैंड की ओर से रखे गए 199 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। हालांकि इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकटों के पीछे एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया।

एक दिन पहले अपना 37वां बर्थडे मनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। धोनी ने पहले कैचों का 'अर्धशतक' पूरा किया। इसके बाद उन्‍होंने किसी एक टी-20 मैच में 5 शिकार कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने विकेट के पीछे कुल 5 कैच लपके। इसमें कोई स्‍टंपिंग शामिल नहीं था।

किसी एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऐसा करने वाले धोनी दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं। इससे पहले अफगानिस्‍तान के विकेटकीपर मोहम्‍मद शहजाद ने वर्ष 2015 में ओमान के खिलाफ जरूर पांच शिकार किए थे लेकिन उसमें 3 कैच और 2 स्‍टंपिंग शामिल था।

इसके अलावा धोनी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्‍होंने ये उपलब्धि अपने 93वें टी-20 में हासिल किया। धोनी ने डेब्‍यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर जेसन रॉय को कैच आउट किया। बतौर विकेटकीपर धोनी ने टी-20 में 83 शिकार किए हैं जिसमें 50 कैच और 33 स्‍टंपिंग शामिल है।

Story first published: Monday, July 9, 2018, 0:51 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+