Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी पर जल्दबाजी सही नहीं: धोनी

मोहाली, 22 अक्‍तूबर: भरत को ट्वेंटी-20 विश्‍वकप दिलाने वाले एक दिवसीय और ट्वेंटी-20 टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस जज्‍बे के साथ मोहाली में ऑस्‍ट्रेलिया को मात दी, उसे देखते हुए उन्‍हें टेस्‍ट टीम की कमान सौंपने के कयास लगने शुरू हो गये हैं।

टीम के सफल कप्‍तान के रूप में जाने जा रहे महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने क्रिकेट पर ध्‍यान देना चाहते हैं, यही कारण है कि उन्‍होंने कहा है कि टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी को लेकर जल्‍दबाजी सही नहीं। उन्‍होंने यह भी कहा है कि मेरी कप्‍तानी के आंकलन में चयनकर्ता जल्‍दबाजी न करें तो अच्‍छा होगा।

मीडिया से मुखातिब हुए धोनी ने कहा कि टेस्‍ट करियर के अंतर्गत उनके खाते में दो जीत हैं। इतनी छोटी सफलता के बाद ही उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन करना ठीक नहीं होगा। यह काम तो लंबे समय तक कप्तान रहने के बाद किया जाना चाहिए।

धोनी ने इस साल कानपुर में भारत को अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। बतौर कप्तान यह उनका पहला मैच था। उस समय भारत 0-1 से पिछड़ रहा था लेकिन धोनी के नेतृत्व में उसने श्रंखला बराबर कर ली।

ताजा खबरें आपके मोबाइल पर बिल्कुल फ्री

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+