For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: क्या रोहित शर्मा के लिये विराट कोहली बना पायेंगे जगह, तीसरे मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

India vs England 3rd T20I Playing XI Will Virat Kohli sacrifice his place for Rohit Sharma Team prediction: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को मोटेरा के मैदान पर खेला जाना है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर चल रही हैं। जहां पर इंग्लैंड की टीम ने पहले मैच में भारत को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी तो वहीं पर भारत ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं पर इंग्लिश टीम पिछले मैच की हार को भुलाकर वापस जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: ईशान किशन ने बताया किन गेंदबाजों की वजह से मिली हिटिंग पावर, आईपीएल को दिया श्रेय

भारत के लिये पिछले मैच में खास बात रही कि उसके कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आये हैं और टीम के लिये नाबाद 73 रनों की पारी खेल चुके हैं। भारतीय टीम ने पिछले मैच में दो अहम बदलाव करते हुए शिखर धवन को आराम देने का फैसला किया था जबकि रोहित शर्मा पहले 2 मैचों में आराम करने के बाद तीसरे में वापसी करने का इंतजार कर रहे होंगे। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि क्या तीसरे मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकेगी।

और पढ़ें: कोहली की कप्तानी पर लक्ष्मण का विराट बयान, बताया- क्यों तीनों प्रारूपों में बनी रहनी चाहिये कैप्टेंसी

राहुल या रोहित किसे मिलेगी ओपनिंग में जगह

राहुल या रोहित किसे मिलेगी ओपनिंग में जगह

रिपोर्टस की मानें तो तीसरे मैच में रोहित शर्मा वापस लौट सकते हैं जबकि पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है। केएल राहुल ने पहले मैच में एक रन बनाये थे तो वहीं पर दूसरे मैच में बिना खाता खोले ही वापस लौटे थे। हालांकि 5 महीनों से खेल से दूर रहे केएल राहुल को विराट कोहली अतिरिक्त मौका देने के बारे में भी सोच सकते हैं।

हालांकि अगर विराट कोहली तीसरे टी20 मैच में केएल राहुल को अतिरिक्त मौका देना है तो सवाल रहेगा कि वो टीम में किसकी जगह रोहित को शामिल करेंगे या फिर एक बार फिर रोहित को आराम दिया जायेगा। यहां पर विराट कोहली खुद को भी आराम देकर रोहित शर्मा को कप्तानी देने का कदम उठा सकते हैं।

इंग्लैंड की टीम भी कर सकती है यह बदलाव

इंग्लैंड की टीम भी कर सकती है यह बदलाव

वहीं शिखर धवन की जगह दूसरे टी20 मैच में शामिल किये गये ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखना तय नजर आ रहा है। ईशान किशन ने जहां डेब्यू मैच में विस्फोटक अर्धशतक लगाया था तो वहीं पर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। इसके अलावा भारतीय टीम में तीसरे मैच के लिये कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।

वहींं इंग्लैंड की टीम ऑफ स्पिनर मोईन अली को मौका दे सकती है जो कि टी20 सीरीज से 2 हफ्ते पहले वापस इंग्लैंड लौट गये थे। मोइन अली की गेंदबाजी ऋषभ पंत और ईशान किशन के लिये परेशानी का सबब बन सकते हैं और उनकी बल्लेबाजी में भी गहराई ला सकते हैं। वहीं मार्क वुड भी एड़ी की चोट से वापसी कर सकते हैं और अगर वो फिट होते हैं तो क्रिस जॉर्डन को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं अगर मोईन अली को मौका मिलता है तो टॉम कुर्रन को बाहर बिठाया जा सकता है।

जानें कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े

जानें कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 16 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 8 मैचों में भारत ने 8 मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। वहीं भारतीय सरजमीं पर खेले गये 8 मैचों में दोनों ने 4-4 जीत हासिल की है।

जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा/ केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, वॉशिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद चहल ।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, टॉम कुरेन/ मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड/क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद।

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 2:57 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+