कोलकाता ने आतंकी धमकी को अंगूठा दिखाया
कोलकाता, 28 नवंबरः भारत और पाकिस्तान के बीच तीस नंवबर से ईडन गार्डन में होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान आतंकवादी हमलों की धमकियों को ठेंगा दिखातें हुए हजारों क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए टिकट खिड़कियों पर टूट पड़े हैं.
कोलकाता के दर्शकों में इस मैच के प्रति गहरा रोमांच है और स्टेडियम के बाहर टिकट खिड़कियों पर लोग लंबी कतारों में खड़े दिखे. क्रिकेट प्रेमी तीस नवंबर से शुरू हो रहे मैच में अपने चहेते "प्रिंस आफ कोलकाता" सौरभ गांगुली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दीदार का मौका किसी कीमत पर नहीं चूकना चाहते.
हालांकि आतंकवादी हमले की धमकी मे मद्देनजर यहां की सुरक्षा व्यवस्था तो काफी कड़ी है लेकिन लोगों में इसका कोई असर नहीं है.इस बारे में प्रबंधन के छात्र कौशिक का कहना था कि कैसी धमकी? हम मैच देखने आ रहें हैं और हजारों की संख्या में आ रहें हैं. आतंक फैलाने की धमकी देने वाले लोग हमारी उपस्थिति देखकर मुंह छुपाते फिरेंगे.
एक अन्य व्यक्ति सुमन दास ने कहा कि हम दादा को शतक बनाते देखने का मौका चूकना नहीं चाहते हैं और हम चाहेंगे कि इस बार वह यहां शतक जरूर बनाए. इसके अलावा आप सचिन, राहुल द्रविड, वी वी एस लक्ष्मण जैसों को देखने का मौका भला क्यों गवाना चाहेंगे केवल आतंकी हमले की धमकी के कारण नहीं बिल्कुल नहीं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications