For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: तय हो गई भारत की जीत, 72 साल में दूसरी बार इंग्लैंड के नाम हुआ यह डरावना आंकड़ा

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 3rd Test England bowled out only 2nd Time in 72 years for a lower score in 1st inns after winning the toss: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में शुरू हुआ जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय स्पिनर्स ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और पूरी इंग्लिश टीम को महज 112 रन पर समेटने का काम किया। इंग्लैंड की टीम ने पहले सेशन में 4 विकेट खोये जिसमें से 3 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे और एक विकेट इशांत शर्मा के नाम रहा।

दूसरे सेशन में इंग्लैंड की टीम ने अपने 6 विकेट स्पिनर्स के हाथों गंवा दिये, इसमें हैरान करने वाली बात यह रही कि इंग्लिश बल्लेबाजों ने अपना विकेट घूमती गेंदों पर नहीं बल्कि सीधी गेंदों पर खोया। इस सेशन में अक्षर पटेल ने 4 विकेट हासिल कर लगातार दूसरी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया तो अश्विन ने भी 2 विकेट झटके। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम के नाम एक ऐसा आंकड़ा हो गया जिसने भारत की जीत को तय कर दिया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में 20 साल बाद टॉस हारा भारत, इंग्लैंड से है खास कनेक्शन देखें रिकॉर्ड

इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास की बात करें तो 72 साल बाद इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरी बार अपने न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की टीम आखिरी बार आयरलैंड के खिलाफ 2019 में पहली पारी में 85 रन पर आउट हुई थी हालांकि दूसरी पारी में वापसी कर उसने जीत हासिल की। वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

इस दौरान भारतीय फैन्स को खुश करने वाला आंकड़ा यह है कि जब भी इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 से 150 के स्कोर के बीच ऑल आउट होती है तो उसमें उसे 6 में से 5 बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह आंकड़ा भारतीय टीम के फेवर में जाता हुआ नजर आ रहा है।

और पढ़ें: IPL 2021: माइक हेसन का खुलासा, बताया- नीलामी में क्यों स्मिथ के लिये सिर्फ एक बार ही लगाई बोली

वहीं इंग्लैंड की टीम के लिये भारत के खिलाफ पहली पारी में बनाया गया यह चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर है। हालांकि यह कारनामा भी 34 साल बाद हुआ है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 1971 में 101 रन पर आउट हो गई थी, जबकि 1979-80 और 1986 में महज 102 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं पहली पारी में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम रनों के स्कोर पर ऑल आउट होने वाली टीमों की बात की जाये तो बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड अब दूसरी टीम बन गई है।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+