नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्टा का तीसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा। भारत की तरफ से पुजारा और कप्तान कोहली ने शानदार साझेदारी की और पुजारा तो अर्धशतक मारकर आउट हो गए लेकिन कोहली ने शानदार शतक जड़ा वहीं उसके बाद इस टेस्ट में सबको अपने प्रदर्शन का कायल बनाने वाले पांड्या ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर 521 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं इस मुकाबले में रनों का पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 23 रन बना लिए थे वहीं अभी इंग्लैंड को जीत के लिए 498 रन बनाने हैं।
कीटोन जेनिंग्स और एलेस्टर कुक ने किया इंग्लैंड की पारी का आगाज
विराट ने घोषित की पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 521 रनों का लक्ष्य
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 507 रनों की बढ़त, अर्धशतक के करीब पांड्या
329 के स्कोर पर भारत को लगा छठां झटका, रहाणे 29 रन बनाकर बोल्ड
282 के स्कोर पर भारत को लगा एक और झटका, पंत 1 रन बनाकर आउट
281 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, कप्तान कोहली 102 रन बनाकर आउट
कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 447 रनों की बढ़त
शतक के करीब पहुंचे विराट कोहली, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 438 रनों की बढ़त
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 400 रन की बढ़त, कप्तान कोहली-रहाणे मैदान में डंटे हुए
224 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, पुजारा 72 रन बनाकर आउट
कोहली-पुजारा के बीच हुई शतकीय साझेदारी, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 380 रनों की लीड
लंच ब्रेक तक भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 361 रनों की बढ़त, भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 194 रन
पुजारा ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 350 रनों की बढ़त
विराट ने अब अपना इरादा साफ कर दिया है और अब खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अर्धशतक के करीब पहंचे चेतेश्वर पुजारा
मजबूत स्थिति की ओर भारत बढ़ रहा है, 400 का आंकड़ा छूना भारत का लक्ष्य होगा।
कोहली-पुजारा मैदान में डंटे हुए, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 300 रनों की लीड
पुजारा और विराट कोहली ने किया तीसरे दिन का आगाज, विराट लक्ष्य पर होगी भारत की नजर
भारत ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर अपना शिकंजा कस लिया. भारत ने मैच के दूसरे दिन रविवार का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 124 रनों के साथ किया
इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए यहां कड़ी परीक्षा होने वाली है. इस मैदान पर जो सर्वाधिक स्कोर चेज किया गया है, वो है 284 रन. मेजबान टीम ने ये लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 2004 में हासिल किया था