For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहली पारी में इंग्लैंड के सामने एक 'विराट' स्कोर खड़ा करना चाहेगा भारत

India Vs England 3rd Test Day 1 Highlights: India 307/6 Virat Kohli, Ajinkya Rahane Shines |वनइंडिया

india vs england 3rd test match live score trent Bridge

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के टेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। इस खेल के पहले दिन टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में भारत को इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल द्वारा एक अच्छी शुरुआत मिली उसके बाद कप्तान विराट और रहाणे के बीच करीब 155 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज शतक से चूक गए और कप्तान कोहली 97 रन पर राशिद के शिकार बने। वहीं ऋषभ पंत जो कि इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेलने आए हैं उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला,वहीं पांड्या इस दिन एंडरसन के अंतिम शिकार बने और 18 रन बनाकरप आउट हुए । भारत ने खेल समाप्त होने तक पहले दिन 307 रन बना लिए थे, जबकि पंत अभी मैदान में मौजूद हैं और भारत के पास 4 विकेट सुरक्षित हैं। ऐसे में भारत 350-400 के करीब का स्कोर खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड के सामने रखना चाहेगा।

10:58 PM

307 के स्कोर पर भारत को लगा छठां झटका, पांड्या 18 रन बनाकर आउट

10:46 PM

भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर छुआ 300 रन का आंकड़ा, अच्छी लय में पांड्या-पंत

10:12 PM

भारत को लगा पांचवां झटका, शतक से चूके कोहली 97 रन बनाकर आउट

09:23 PM

241 पर लगा भारत को चौथा झटका, रहाणे 81 रन बनाकर आउट

08:46 PM

भारत ने छुआ 200 रन का आंकड़ा, कोहली-रहाणे के बीच हुई शतकीय साझेदारी

08:21 PM

टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 189 रन है. विराट कोहली 51 और अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

07:54 PM

उप कप्तान रहाणे ने भी जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 181 रन

07:46 PM

कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत का स्कोर 175 रन तीन विकेट के नुकसान पर

07:18 PM

अच्छी लय में दिख रहे हैं विराट-रहाणे, भारत ने छुआ 150 रन का आंकड़ा

06:38 PM

33वें ओवर में भारत ने तीन विकेट खोकर छुआ 100 रन का आंकड़ा

05:35 PM

82 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, पुजारा 14 रन बनाकर आउट

05:06 PM

65 के स्कोर पर भारतीय सलामी जोड़ी पवेलियन में, केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट

04:57 PM

60 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, धवन 35 रन बनाकर आउट

04:13 PM

भारत की सधी हुई शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर 34 रन बिना किसी नुकसान के

03:50 PM

दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अजित वाडेकर के सम्मान में हाथ पर काली पट्टियां बांधी हुई हैं. अजित वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया था. उन्होंने 1971 में इंग्लैंड में भारत को अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जिताई थी

03:43 PM

भारत की प्लेइंग इलेवन में आज दिल्ली के चार खिलाड़ी शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत और इशांत शर्मा हैं

03:30 PM

शिखर धवन और केएल राहुल ने किया भारतीय पारी का आगाज

03:10 PM

भारत की प्लेइंग इलेवन : भारत : केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

03:09 PM

ये है भारतीय प्लेइंग इलवेन

03:08 PM

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट कैप दी गई है. वह दिनेश कार्तिक के स्थान पर तीसरे मैच में टेस्ट पदार्पण करेंगे. युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत भारत के टेस्ट खिलाड़ी नंबर 291 हैं

03:06 PM

इंग्लैंड के खेमे में दूसरे टेस्ट में अदालती सुनवाई के कारण बाहर किए गए बेन स्टोक्स तीसरे मुकाबले में टीम का हिस्सा हैं।

03:04 PM

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), ओलिवर पोप, जानी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जेम्स एंडरसन।

03:03 PM

ऋषभ पंत कर रहें अपने टेस्ट करियर का आगाज

03:02 PM

Breaking: इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

03:00 PM

इंग्लैंड से पहले दो टेस्ट मैच में मिली हार से पांच मैचों की सीरीज में बैकफुट पर आई भारतीय टीम के लिए आज से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहा तीसरा मैच वापसी के लिहाज से निर्णायक है

Story first published: Sunday, August 19, 2018, 7:11 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+