INDvsENG मोहाली टेस्ट: पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 8 विकेट पर 268 रन

By Brajesh Mishra

मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 268 रन बना लिए हैं। इससे पहले 89वें ओवर में इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा।

समय-समय पर गिर रहे इंग्लैंड के विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। जिसके चलते इंग्लैंड ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 268 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड का आठवां विकेट 266 रन गिरा। सीआर वोएक्स उमेश यादव का शिकार बने। इससे पहले 7वां विकेट 84वें ओवर में गिरा। जयंत यादव ने बेयरस्टो को 89 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इससे पहले 6वां विकेट उस समय गिरा जब जेसी बटलर 43 रनों के निजी स्कोर में रविंद्र जडेजा का शिकार बने। उस समय इंग्लैंड की टीम ने चाय के तुरंत बाद 213 रनों पर अपना 6वां विकेट खोया था।

32 रन पर गिरा इंग्लैंड का पहला विकेट

इंग्लैंड का पांचवा विकेट 44वें ओवर में गिरा था जब बेन स्टोक 29 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा की गेंद पर पार्थिव पटेल ने उन्हें कैच किया। इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को छह ओवरों के अंतर में एक के बाद एक तीन झटके मिले।

10वें ओवर में ही पहला झटका लगा। उमेश यादव की गेंद पर हमीद अपना कैच दे बैठे। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। पहले विकेट पर इंग्लैंड का कुल स्कोर 32 रन था। 15वें ओवर की पहली गेंद पर जयंत यादव ने जो रूट का शिकार किया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद 16वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक (27) को पवेलियन भेजा। 27वें ओवर में मोहम्मद शमी ने मोइन अली को 16 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। तब टीम का कुल स्कोर 87 रन था।

युवराज सिंह की शादी में नहीं जाएंगे उनके पिता, जानिए क्यों

पहले दिन भारत की ओर से उमेश यादव, जयंत यादव और रविंद्र जडेजा दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं मोहम्मद शमी और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिए हैं।

Story first published: Saturday, November 26, 2016, 10:38 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+