For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 100वें टेस्ट मैच को लेकर सहवाग ने इशांत को दी खास अंदाज में बधाई, कहा- वेल डन लंबू

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England 3rd Test Virendra sehwag congratulates Ishant Sharma for 100th Test says Well done lambu: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जा रहा यह मैच न सिर्फ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से अहम है बल्कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के लिये भी बहुत खास रहा है। इशांत शर्मा के करियर का यह 100वां टेस्ट मैच है जो कि कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं।

इस मौके पर इशांत शर्मा को मैच से पहले स्टेडियम में मौजूद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह ने 100वें मैच के लिये मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहींं इशांत की इस खास उपलब्धि पर देश भर के दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी शुभकामनायें देते नजर आ रहे हैं। जहां इस फेहरिस्त में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है तो वहीं पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी बेहद खास अंदाज में बधाई दी।

और पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में उमेश-कुलदीप को नहीं मिली जगह, जानें क्या बोले गौतम गंभीर

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए लिखा,'इशांत के लिये 100 टेस्ट मैचों का यह सफर काफी शानदार रहा है। भारत के लिये 100 टेस्ट मैच खेलने वाले चौथे और दूसरे ही तेज गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। वेल डन लंबू।'

गौरतलब है कि इशांत शर्मा भारत के लिये कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं जबकि वह 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले चौथे ही गेंदबाज बने हैं। अहमदाबाद में अपने 100वें मैच में खेलने उतरे इशांत शर्मा ने मैच का आगाज भी बेहद खास अंदाज में किया और तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले को स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिनेश कार्तिक करेंगे खास डेब्यू, ब्रॉड भी देंगे साथ

आपको बता दें कि पहले सेशन में अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने 2 विकेट हासिल कर लिये हैं तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम 51 रन बना चुकी है। इंग्लैंड के लिये जैक क्राउली 49 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जो रूट 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+