Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: आईसीसी ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 20 प्रतिशत मैच फीस

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England 4th T20I ICC Fined 20 percent of Match Fees on England for Slow Over rate at Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए 8 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने एक बार फिर से टॉस जीतने का काम किया जिसके बाद लगा मानों एक बार फिर से मैच भारत के हाथ से निकल गया। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी गलतियों से सीख लेकर संभलकर शुरुआत की और इंग्लैंड के खिलाफ 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने इस मैच को 8 रन से जीत लिया। अभी इंग्लैंड के लिये हार की टीस कम नहीं हुई थी कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इंग्लैंड की टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है।

आईसीसी ने यह फैसला इंग्लैंड की पारी में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने के लिये लिया है, जिसके अनुसार इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था जिसके चलते उस पर 20 प्रतिशन मैच फीस का जुर्माना लगा है। आईसीसी के नियमानुसार स्लो ओवर रेट में प्रति ओवर 20 प्रतिशत मैच फीस के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है।

कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए जुर्माना कबूल कर लिया है। गौरतलब है कि सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम पर भी आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाने का काम किया था और सभी खिलाड़ियों की मैच फीस से 20 प्रतिशत कटौती की थी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये चौथे मैच में सूर्यकुमार यादव जीत के हीरो रहे जिन्होंने छक्के के साथ अपने अतंर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। वहीं अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जायेगा और मैच जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी।

Story first published: Friday, March 19, 2021, 17:58 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+