खिलाड़ियों की नीलामी शुरु
मुम्बई, 20 फरवरीः क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब खिलाड़ियों का चयन नहीं बल्कि उनकी बोली लगाई जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए आज मायानगरी मुम्बई में देश-विदेश के खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई. साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत भी हो गई.
आईपीएल के मैदान में फ्रेंचाइजर्स के रूप में कई बड़े उद्योगपति और फिल्मस्टार उतरे है और वे सभी अपनी-अपनी टीमों में स्टार खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए ज्यादा बोली लगा रहे हैं. आईपीएल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों के ये फ्रेंचाइजी सात अरब डॉलर से ज्यादा राशि लगाएंगे.
8 अप्रैल से एक जून तक होने वाले आईपीएल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, मोहाली और जयपुर की टीमें हिस्सा लेंगी.
आईपीएल के एक अधिकारी के अनुसार खिलाड़ियों की बोली के वक्त कोई भी फ्रेंचाइजी नीलामी कक्ष से बाहर के किसी भी व्यक्ति से सम्पर्क नहीं कर सकेगा.
खिलाड़ियों की नीलामी के हर दौर के बाद रणनीति तैयार करने के लिए फ्रेंचाइजी को थोड़ा समय दिया जाएगा और हर चक्र के बाद यह सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी कि कौन से खिलाड़ी को किस फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. हर दौर में 12 खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है.मुम्बई में चल रही नीलामी की यह प्रक्रिया देर रात तक जारी रहने की संभावना है. इसमें कुल 78 खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है, जिन्हें आठ श्रेणियों में बांटा जाएगा.
'हॉट लिस्ट' में शामिल रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन और एंड्रयू सायमंड्स जैसे बड़े खिलाड़ियों की बोली सबसे पहले लगाई जाएगी. आईपीएल के लिए यह नीलामी इंग्लैंड के ड्रेवेट्स ऑक्शन हाउस के निदेशक रिचर्ड मेडली की देखरेख में की जाएगी.
लीग ने सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह को 'आईकॉन' खिलाड़ी के रूप में चुना है जो क्रमशः मुम्बई, कोलकाता, बेंगलुरु और मोहाली की टीम की अगुवाई करेंगे. इन खिलाड़ियों की बोली नहीं लगाई जाएगी, मगर इन्हें अपनी टीम में शामिल सबसे ज्यादा बोली वाले खिलाड़ी को मिलने वाली धनराशि से 15 प्रतिशत ज्यादा पैसा दिया जाएगा.
भारतीय एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी को भी हालांकि 'आईकॉन' खिलाड़ी की मान्यता दी गई है, मगर मुम्बई, कोलकाता, बेंगलुरु और मोहाली से ताल्लुक नहीं होने की वजह से उन्हें नीलामी प्रक्रिया से गुजरना होगा.
आईपीएल को भारतीय क्रिकेट में एक नए अवतार के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे देश में युवा प्रतिभाओं को दमखम दिखाने का नया और बेहतर मंच मिलेगा. बीसीसीआई समर्थित इस लीग के उद्घाटन टूर्नामेंट में 44 दिन के अंदर 59 मैच खेले जाएंगे और जीतने वाली टीम को 30 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह धनराशि पिछले साल हुए पहले ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप में जीतने वाली भारतीय टीम को मिले इनाम से 11 लाख डॉलर अधिक है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त आईपीएल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट विश्व की ऐसी पहली क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, जिसमें टीमों के मालिक के तौर पर निजी फर्में शामिल होंगी.गौरतलब है कि जाने-माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने आईपीएल की मुम्बई टीम को खरीदा है, जबकि अरबपति विजय माल्या ने बेंगलुरु की टीम के लिए लगी बोली जीती है. इसके अलावा इस दौड़ में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी आईपीएल के मैदान में कदम रख चुकी हैं.
आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों की पहले साल खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी, जबकि दूसरे वर्ष से इसे फरवरी माह में ही अंजाम दिया जा सकेगा. आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी के मुताबिक लीग का खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त से कोई लेना-देना नहीं होगा.
जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की कीमत चार लाख डॉलर ($400,000) यानी लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है. वहीं अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की कीमत ढ़ाई लाख डॉलर ($250,000)
एक करोड़ रुपए है. वीरेंद्र सेहवाग, श्रीसंत, जहीर खान, रुद्र प्रताप सिंह, रॉबिन उथप्पा, मुरली कार्तिक और दिनेश कार्तिक की कीमत दो लाख डॉलर ($200,000) 80 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं इरफान पठान की कीमत एक लाख 75 हजार डॉलर ($175,000) 70 लाख रुपए, रोहित शर्मा एक लाख 50 हजार डॉलर ($150,000) 60 लाख रुपए, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और युसूफ पठान एक लाख 25 हजार डॉलर ($125,000) यानी 50 लाख रुपए आंकी गई है.
जोगिंदर शर्मा एक लाख डॉलर से एक लाख 25 हजार डॉलर ($100,000 - $125,000) 40 से 50 लाख रुपए, मुनाफ पटेल और ईशांत शर्मा एक लाख डॉलर 100,000) 40 लाख रुपए पा सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शेन वॉर्न तीन लाख 90 हजार डॉलर ($390,000) एक करोड़ 56 लाख रुपए में, ग्लेन मैक्ग्रा तीन लाख 40 हजार डॉलर ($340,000) एक करोड़ 36 लाख रुपए, जेसन गिलेस्पी एक लाख 75 हजार डॉलर 70 लाख रुपए और मैथ्यू हेडन एक लाख 25 हजार डॉलर $125,000) 50 लाख रुपए में खरीदे जा सकते हैं.
अन्य खिलाड़ियों में शोएब मलिक दो लाख 92 हजार 500 डॉलर ($292,500) एक करोड़ 17 लाख रुपए, स्टीफन फ्लेमिंग तीन लाख 40 हजार डॉलर ($340,000)
एक करोड़ 36 लाख रुपए, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन और महेला जयवर्द्धने दो लाख 40 हजार 500 डॉलर ($242,500) 97 लाख रुपए में खरीदे जा सकेंगे.
वहीं डेनियल वेट्टोरी दो लाख 17 हजार 500 डॉलर ($217,500) 87 लाख रुपए, ग्रीम स्मिथ और हर्शेल गिब्स दो लाख 20 हजार डॉलर 88 लाख रुपए, याक कैलिस एक लाख 95 हजार डॉलर 78 लाख रुपए मार्क बाउचर एक लाख 75 हजार डॉलर 70 लाख रुपए, स्कॉट स्टायरिस एक लाख 45 हजार डॉलर यानी लगभग 58 लाख रुपये में खरीदे जा सकेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications