For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अक्षर पटेल के हाथों डोमिनिक सिबली यूं हुए 'क्लीन बोल्ड', अभी तक रहे पूरी तरह फेल

अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो गया है। यह मैच भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाजों पर लगाम कसने में सफलता पाई है। ओपनिंग करने उतरी जैक क्राॅले-डोमिनिक सिबली की जोड़ी टीम 15 स्कोर तक पवेलियन लाैट गई। अक्षर पटेल ने अपनी पारी के पहले ओवर में सिबली को बोल्ड किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

तीसरे मैच में 11 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल ने इस मैच में भी अपनी फिरकी का जादू दिखाया है। ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सिबली को एक घातक स्पिन फेंका। गेंद उनके बल्ले के अंदर से लगी और फिर गिल्लियों को उखाड़ गई। मैच के 6 वें ओवर में कप्तान विराट कोहली ने अक्षर को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इसी तरह, ओवर की दूसरी गेंद पर, उन्होंने सिबली को महज 2 रन के स्कोर पर चलता किया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सिबली इस टेस्ट सीरीज में अभी तक फेल साबित हुए हैं। हालांकि चेन्नई में हुए पहले टेस्ट में वह शतक लगाने से 13 रनों से चूक गए थे। लेकिन इसे बाद सिबली 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। सिबली ने इस सीरीज में खेलीं 7 पारियों में 87, 16, 16, 3, 0, 7, 2 रनों की साधारण पारियां खेलीं। इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट अहम है। अगर वह जीतता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। अगर मैच ड्रा भी रहा तो भारत को टिकट मिल जाएगा।

बता दें कि इस अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले सिर्फ नौ रन बनाकर लौट गए। इनको भी अक्षर पटेल ने चलता किया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी इस मैच में असफल रहे हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने 5 रन पर आउट किया। वहीं जाॅनी बेयरस्टो 28 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। इंग्लैंड ने अपने शुरूआती 4 विकेट महज 78 रनों पर गंवा दिए।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 13:44 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+