Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुनाफ व पोवार वापस, आरपी टेस्ट से बाहर

अहमदाबाद, 7 अप्रैलः कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों की श्रृखंला के आखिरी मैच के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। इस टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुनफ पटेल और रोमेश पवार को टीम में शामिल किया गया है। जबकि रुद्र प्रताप सिंह को बाहर कर दिया गया है। ताजा उलटफेर टीम इंडिया में फिटनेस संबंधी दिक्कतों को देखते हुए किया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि कप्तान अनिल कुंबले और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट गुरुवार को होगा। शाह ने बताया कि मुनफ अब फिट हैं और आगामी मैच के मद्देनजर उन्हें सोमवार को टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है।

इशांत शर्मा और कुंबले के टीम में स्थान पर फिटनैस टेस्ट के बाद 10 अप्रैल को फैसला लिया जाएगा। कई अन्य खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं। तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो चुके सचिन तेंदुलकर के अलावा श्रीसंत भी फिट नहीं हैं। यहां तक कि मुनाफ पटेल भी अभी तक पूरे फिट नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के काम आई तेज विकेटों के मुद्दे पर शाह ने कहा कि यह पिच बनाने वाले के ऊपर है कि वह कैसी पिच बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कारण टीम की एकाग्रता में किसी तरह की कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है और एक-दो समारोह में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

भारतीय टीम इस प्रकार है:- अनिल कुंबले (कप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी (उप-कप्तान), सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वी.वी.एस.लक्ष्मण, वसीम जाफर, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, इरफान पठान, मुनफ पटेल, श्रीसंत, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला और रमेश पोवार।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+