आधुनिक क्रिकेट को दिया चैपल ने फिटनेस मंत्र
जयपुर, 31 मार्चः भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिये फिटनेस बेहद जरूरी है जो नैसर्गिक प्रतिभा या ईश्वर प्रदत्त कौशल की पूरक होती है. चैपल ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में उच्च स्तरीय फिटनेस जरूरी है जबकि पहले ऐसा नहीं था.
उन्होंनेकहा कि ईश्वर प्रदत्त या नैसर्गिक प्रतिभा से आप ऊंचाइयां छू सकते हैं लेकिन फिट नहीं होने पर पतन भी तेजी से होता है. आधुनिक क्रिकेट में बने रहने के लिये फिट रहना जरूरी है.
तत्कालीन आस्ट्रेलियाई कोच जान बुकानन के फिटनेस मंत्र के प्रति उदासीन रवैया दिखाने वाले महान स्पिनर शेन वार्न जैसे खिलाड़ियों के बारे में पूछने पर चैपल ने कहा मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि शेन वार्न अनफिट नहीं था.
वह पूरी तरह से फिट था. यदि वह फिट नहीं होता तो यहां तक कैसे पहुंचता. उसने लंबे स्पैल गेंदबाजी और फील्डिंग की है विकेट भी लिये हैं. उन्होंने कहा क्रिकेट तेजी से बदल रहा है और नये सुझावों को अपनाने के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये. इसमें कोई समझौते की गुंजाइश नहीं हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications