टीम इंडिया की जीत के पंच परमेश्वर, मिलिए जीत के नायकों से
मुंबई। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच एक पारी और 36 रन से जीत लिया है। अंग्रेजों की पूरी टीम मात्र 195 रन पर आउट हो गई।
इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।कप्तान कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आपको बता दें कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है।
आईए मिलते हैं जीत के नायकों से
आर अश्विन
अश्विन की फिरकी के आगे शुरू से ही अंग्रेज पस्त नजर आए। अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट समेत मैच में कुल 12 विकेट लेकर अनोखा इतिहास रचा।
रविंद्र जडेजा
केवल अश्विन की बॉलिंग ही नहीं जडेजा की घातक गेंद के आगे रूट समेत जैसे बल्लेबाजों ने घुुटने टेक दिए। जडेजा ने पहली पारी और दूसरी पारी को मिलाकर 6 विकेट लिए।
कप्तान विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली के तीसरे दोहरे शतक ने टीम इंडिया को मजबूत किया और भारत विजयी बना। इस मैच में विराट ने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर (235 रन) भी बनाया। कोहली ने 4000 रन भी पूरे किए।
मुरली विजय
टीम इंडिया को सेवजोन में पहुंचाने वाले हीरो रहे मुरली विजय जिन्होंने मैच के दूसरे दिन शतक पूरा करके टीम इंडिया का काम कर दिया था। मुरली विजय 136 रन (10 चौके, 3 छक्के) बनाए थे।
जयंत यादव
इस मैच में जयंत यादव ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। वे 104 रन बनाकर आउट हुए। जयंत यादव नौवें नंबर पर आकर सेन्चुरी लगाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications




